235 रनों जैसा पहाड़ समान स्कोर खड़ा किया इडन में चेन्नई ने, कोलकाता का बना डाला भुर्ता

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (21:23 IST)
CSKvsKKKRअजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे के अर्धशतक और दोनों के बीच तेजतर्रार अर्धशतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 235 रन बनाए।


गायकवाड़ ने सुनील नारायण का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया लेकिन अगले ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे।कॉनवे ने नारायण पर छक्के और सुयश पर एक रन के साथ 34 गेंद में लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया।अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छी लय में दिखे। उन्होंने सुयश के लगातार ओवरों में चौके मारे।

टीम के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन अगले ओवर में कॉनवे वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग ऑफ पर वाइसी को कैच दे बैठे। उन्होंने 40 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे।

शिवम दुबे ने 13वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर चक्रवर्ती पर छक्के मारे जबकि उमेश के अगले ओवर की शुरुआती तीन गेंद पर रहाणे ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। इसी ओवर में दुबे ने भी चौका मारा।दुबे ने वाइसी की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 15वें ओवर में टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

रहाणे ने आंद्रे रसेल की गेंद पर चौके के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि दुबे ने खेजरोलिया पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की।दुबे हालांकि खेजरोलिया की अगली गेंद पर एक और छक्का जड़ने की कोशिश में लांग ऑफ पर जेसन रॉय को कैच दे बैठे। उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और पांच छक्के मारे।

रहाणे ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 19वें ओवर में चक्रवर्ती की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा
रविंद्र जडेजा (18) ने अंतिम ओवर में खेजरोलिया पर दो छक्के मारे लेकिन फिर पवेलियन लौट गए।सुयश ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर एक विकेट चटकाए लेकिन बाकी गेंदबाजी काफी महंगे साबित हुए। खेजरोलिया (44 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संजय मांजरेकर ने ये क्या कह दिया? आए घेरे में, फैंस ने मुंबई लॉबी वाला कसा तंज

IND vs PAK : टीम संयोजन की खामियां दूर करके पाकिस्तान से भिड़ना होगा भारत को

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

मयंक की फॉर्म और फिटनेस की होगी परीक्षा, युवा खिलाड़ियों के पास कौशल दिखाने का मौका

हमें यह मैच भूलना होगा, अब हमारे लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है: जेमिमा रोड्रिग्स

अगला लेख