हैदराबाद को 8 विकेटों से हराकर प्लेऑफ की तरफ मुंबई ने बढ़ाया कदम

Webdunia
रविवार, 21 मई 2023 (19:18 IST)
युवा गेंदबाज आकाश मधवाल (37/4) की शानदार गेंदबाजी के बाद कैमरन ग्रीन (100 नाबाद) के विस्फोटक शतक और रोहित शर्मा (37, गेंद, 56 रन) के अर्द्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से रौंदकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के लिये अपनी दावेदारी पेश कर दी।
सनराइजर्स ने मयंक अग्रवाल (46 गेंद, 83 रन) और विवरांत शर्मा (47 गेंद, 69 रन) के अर्द्धशतकों की मदद से मुंबई के सामने 201 रन का विशाल लक्ष्य रखा। मुंबई ने मात्र 18 ओवर में यह स्कोर हासिल कर लिया।

ग्रीन ने मुंबई को यह बहुमूल्य जीत दिलाने के लिये अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। इसी साल मुंबई से जुड़ने वाले ग्रीन ने 47 गेंद पर आठ चौके और आठ छक्के लगाकर 100 रन की नाबाद पारी खेली और 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाये।मुंबई ने 14 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक अर्जित कर लिये हैं। अगर रविवार शाम के मैच में गुजरात टाइटन्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा देती है तो मुंबई प्लेऑफ में पहुंच जायेगी।

अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे विवरांत ने भी जल्दी रफ्तार पकड़ी और 10वें ओवर में दो चौके जड़ने के बाद 36 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। मयंक और विवरांत के बीच पहले विकेट के लिये 87 गेंद पर 140 रन की आतिशी साझेदारी हुई। विवरांत ने इस साझेदारी में 47 गेंद पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन का योगदान दिया। यह आईपीएल पदार्पण पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासेन ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौके से अपना खाता खोला, जबकि अगले ओवर में मयंक अग्रवाल ने भी एक चौका और एक छक्का जड़कर सनराइजर्स को 150 के पार पहुंचा दिया।

सनराइजर्स 15 ओवर में 157 रन बनाकर तेजी से 200 रन की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में आकाश मधवाल की कसी हुई गेंदबाजी ने मुंबई के लिये कमाल किया। आकाश ने 17वें और 19वें ओवर में मात्र 12 रन देते हुए मयंक, क्लासेन और हैरी ब्रूक को आउट किया। मयंक ने 46 गेंद पर आठ चौकों और चार छक्कों के साथ 83 रन बनाये, जबकि क्लासेन ने 13 गेंद पर 18 रन की पारी खेली। ब्रूक अपना खाता नहीं खोल सके।

एडेन मार्करम और सनवीर सिंह ने हालांकि आखिरी ओवर में 14 रन बनाकर सनराइजर्स को 200 रन तक पहुंचा दिया।आकाश मधवाल ने आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिये। चार ओवर में 42 रन देने वाले क्रिस जॉर्डन को एक सफलता हासिल हुई।

मुंबई के लिये 201 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे ईशान किशन 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गये, हालांकि इसके बाद सनराइजर्स के गेंदबाजों को ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी का सामना करना पड़ा। अपनी शुरुआती 10 गेंदों पर 30 रन बनाने वाले ग्रीन ने पावरप्ले में मुंबई को 60 रन तक पहुंचा दिया। दूसरे छोर पर खड़े रोहित जहां 20 गेंद पर 22 रन ही बना सके, वहीं ग्रीन ने 20 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया।

रोहित ने भी 10वें ओवर में अपने हाथ खोले और उमरान मलिक को लगातार तीन चौके जड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 128 रन की विशाल साझेदारी हुई, जिसने विवरांत और मयंक की मेहनत पर पानी फेर दिया। रोहित ने इस बीच टी20 क्रिकेट में अपने 11000 रन पूरे किये और 31 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया। रोहित को 51 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, लेकिन नीतीश रेड्डी के हवाई कैच ने 56 रन पर उनकी पारी समाप्त कर दी। उन्होंने अपनी 37 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा।

रोहित के आउट होने पर भी ग्रीन का प्रहार नहीं रुका और उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 53 रन की अविजित साझेदारी कर मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचाया। सूर्यकुमार ने 16 गेंद पर चार चौके लगाकर 25 रन की पारी खेली।
एक समय पर लग रहा था कि सूर्यकुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी ग्रीन को शतक से वंछित कर देगी। मुंबई जब जीत से तीन रन दूर थी तब 98 रन पर खेल रहे ग्रीन ने दौड़कर एक रन लिया, हालांकि सूर्यकुमार ने भी एक रन लेकर ग्रीन को स्ट्राइक वापस कर दी। ग्रीन 18वें ओवर की पांचवीं गेंद को मारने से चूक गये, लेकिन अगली गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने मुंबई को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना पहला आईपीएल शतक पूरा कर लिया।(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख