धोनी की 43 साल की उम्र में फुर्ती देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हेडन

WD Sports Desk
सोमवार, 24 मार्च 2025 (12:24 IST)
CSK vs MI IPL 2025 : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में जिस तरह की फुर्ती दिखाकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को स्टंप आउट किया उसे देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) मंत्रमुग्ध हो गए।
 
धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद वह अपनी इस टीम की तरफ से केवल एक खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं।
 
धोनी ने रविवार को एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जब उन्होंने नूर अहमद (Noor Ahmed) की गेंद पर तुरंत गिल्लियांं उड़ा दी और सूर्यकुमार को वापस पवेलियन भेज दिया।


 
हेडन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के टी20 टाइम आउट पर कहा, ‘‘वह (धोनी) बहुत आक्रामक थे। उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई। मेरे कहने का मतलब है कि नूर अहमद लेग साइड में गेंदबाजी कर रहा था और ऐसे में स्टंपिंग करना बहुत मुश्किल होता है।’’

ALSO READ: मैं व्हीलचेयर पर भी...रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
<

THE REFLEXES OF MS DHONI AT 43. 

- 0.12S for that Sky stumping.  pic.twitter.com/Pl50olc1od

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 23, 2025 >
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन तब उनकी स्टंपिंग बहुत शानदार थी। इतनी तेज टाइमिंग, शानदार हाथ, अच्छी दृष्टि। वह अब भी उसमें है।’’
 
नूर अहमद ने भी धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘उनकी स्टंपिंग सबसे परे थी। स्टंप के पीछे माही भाई जैसे किसी व्यक्ति का होना बहुत अच्छा लगता है, यह मेरे लिए बहुत बड़ा फायदा है।’’

<

ms dhoni's gloves kissing the stumps delivering a wicket is my favorite genre of romance! pic.twitter.com/sqepRP7X3G

— Neeche Se Topper (@NeecheSeTopper) March 23, 2025 >
स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार धोनी ने स्टंपिंग को महज 0.12 सेकेंड में अंजाम दिया।  (भाषा)


ALSO READ: सारे के सारे राक्षस...SRH ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर मीम्स देख हो जाएंगे लोटपोट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

लॉर्ड बावुमा के पट्ठों ने 27 साल का श्राप तोड़ 'Chokers' का हटाया टैग, सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी

खेलों के शहर में चीख-पुकार: बेंगलुरू भगदड़ पर द्रविड़ बोले, ऐसा मंजर देख दिल टूट गया

लीडरश‍िप का मास्टरमाइंड! श्रेयस अय्यर ने बताया क्या बनाता है उन्हें चैंपियन कप्तान

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

बेंगलुरु भगदड़ के बाद राहुल गांधी का कोहली को पुराना संदेश वायरल, ‘नफरत में डूबे हैं, क्योंकि प्यार नहीं मिला'

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख