प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ बदले 3 खिलाड़ी, रिकेल्टन, बॉश और विल जैक्स को करेंगे रिप्लेस

WD Sports Desk
मंगलवार, 20 मई 2025 (13:58 IST)
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 26 मई को टीम के अंतिम लीग मैच के बाद अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होने वाले विदेशी खिलाड़ियों के एक समूह के विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) और चरिथ असलंका (Charith Asalanka) को अनुबंधित किया है। इंग्लैंड के विल जैक्स (Will Jacks) और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन (Ryan Rickleton) और कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) 26 मई को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे।
 
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रूपए में टीम में शामिल होंगे।’’
<



Read more  https://t.co/ElbI4MeVBE#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/6vyC8FmW3d

— Mumbai Indians (@mipaltan) May 20, 2025 >
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रूपए के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रूपए में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे।’’
 
मुंबई इंडियंस की टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा।
 
तीनों वैकल्पिक खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से ही उपलब्ध होंगे, बशर्ते कि मुंबई इंडियंस नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर ले। (भाषा) 

ALSO READ: IPL Playoffs से पहले RCB टीम में बड़ा बदलाव, जिम्बाब्वे के इस खूंखार खिलाड़ी ने मारी एंट्री

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच मैदान में लड़ाई, BCCI ने बार बार गलती दोहरानी की सुनाई कड़ी सजा [VIDEO]

एक्सपीरियंस से No Compromise! CSK कोच फ्लेमिंग का धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान

हैदराबाद ने जीत के साथ लखनऊ के अरमानों पर पानी फेरा, किया प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

मार्श और मार्कराम ने एलएसजी को सात विकेट पर 205 रन पर पहुंचाया

नंबर 10 पर ना आने की लड़ाई में चेन्नई भिड़ेगी राजस्थान से

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख