Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन ने 4 ओवर में दिए 36 रन, 1 विकेट लेने पर मिली पिता सचिन से शाबाशी

Advertiesment
Sachin Tendulkar
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के अंतिम लीग मैच में इस फ्रेंचाइजी की तरफ से अपने पदार्पण मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनके धैर्य और क्षमता की सराहना की।

LSG ने इससे पहले अर्जुन को किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया। इस बीच वह नेट और अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन अपनी काबिलियत साबित करने के लिए उन्हें सत्र के आखिरी मैच तक इंतजार करना पड़ा।एलएसजी की पंजाब किंग्स से हार के बाद तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा।
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘शाबाश, अर्जुन। इस पूरे सत्र में जिस तरह से तुमने खुद को संभाला है, उस पर मुझे गर्व है। हमेशा अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखा, धैर्य रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक बने रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में कौशल के साथ-साथ धैर्य की भी परीक्षा होती है और आज तुमने दोनों को बखूबी निभाया। अपने पांव जमीन पर बनाए रखना और खेल के प्रति अपने प्रेम को हमेशा की तरह बरकरार रखना। तुम्हें ढेर सारा प्यार।’’

अर्जुन का पहला ओवर काफी अच्छा था और अगर कप्तान ऋषभ पंत ने प्रभसिमरन सिंह की गेंद पर मुश्किल कैच लपक लिया होता तो उन्हें विकेट मिल सकता था। उन्होंने शुरुआती ओवरों में लेंथ पर गेंदबाजी की, लेकिन 15वें ओवर में प्रभसिमरन को यॉर्कर पर पगबाधा आउट किया।पंत ने पावरप्ले के तुरंत बाद अर्जुन को गेंदबाजी के लिए उतारा था। उन्होंने नौवां, पंद्रहवां और सत्रहवां ओवर भी फेंका और कुल मिलाकर 36 रन देकर एक विकेट लिया।
IPL 2023 में मिला IPL का पहला विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अंतिम ओवर में गेंद थामी जब टीम को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे।अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कवर्स में कैच करा कर अपना पहला आईपीएल विकेट निकाला था। वहीं जहां अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए थे, बेहद किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए।

IPL 2022 में 30 लाख में खरीदा था अर्जुन तेंदुलकर को

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में  30 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई ने अर्जुन के लिए 20 लाख के बेस प्राइस पर पहले बोली लगाई थी। गुजरात टाइटंस ने भी हाथ आजमाया लेकिन अर्जुन के लिए आखिरी बोली मुंबई की ही रही थी।अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।

IPL 2021 में बिना 1 मैच खेले हो गए थे बाहर

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।नीलामी के ठीक अंत में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई और मुंबई की टेबल पर बैठे जहीर खान ने उनको टीम में लेने के लिए बोली लगाई। किसी दूसरे फ्रैंचाइजी के बोली न लगाने पर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीद लिया था। मुंबई इंडियन्स ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिये अपनी टीम में शामिल किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में