Hanuman Chalisa

'सादा जीवन उच्च विचार' - हजरत मोहम्मद

हजरत मोहम्मद और सच्ची बेटी की कहानी

Webdunia
हजरत मोहम्मद अपनी बेटी फातिमा को बहुत प्यार करते थे। उसके बिना उनका दिन कटना भी मुश्किल होता था, क्योंकि वह भी अपने पिता को बहुत चाहती थी।

एक दिन वे अपनी बेटी फातिमा से मिलने उसके घर गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि उनकी तो बेटी ने अपने हाथों में चांदी के मोटे-मोटे कंगन पहन रखे हैं और दरवाजों पर रेशमी परदे लहरा रहे हैं। इतना ही नहीं, अपनी बेटी के घर में उन्होंने हर तरह की विलासिता की वस्तु देखी।

FILE


यह सब देखकर उन्हें इतना बुरा लगा कि वे बिना कुछ बोले उल्टे पांव वापस चले गए और मस्जिद में जाकर पश्चाताप करने लगे।

जब फातिमा को पता चला कि उसके पिता उल्टे पांव वापस चले गए तो वह चिंतित हो उठी। फातिमा की समझ में कुछ नहीं आ रहा था। उसने अपने लड़के को दौड़ाया कि वह देखकर आए कि उसके नाना घर आकर एकाएक वापस क्यों चले गए?

लड़के ने माता का आदेश पाकर जब वह अपने नाना के पास पहुंचा तो देखा कि उसके नाना मस्जिद में बैठकर विलाप कर रहे हैं।

FILE


फातिमा का बेटा बड़ा परेशान हुआ। उसने उनसे विलाप करने का कारण पूछा तो वे बोले, 'यहां गरीब भूख से परेशान हैं और मेरी बेटी रेशमी परदों के बीच चांदी के कड़े पहनकर मौज कर रही है। यही देखकर मुझे शर्म आई और मैं चला आया।'

बच्चे ने घर जाकर माता से सारा हाल कह सुनाया। फातिमा को भी लगा कि उसने अनजाने में ही अपने पिता का दिल दुखाया है। बस क्या था, उसने रेशमी परदों में उन चांदी के कड़ों को बांधकर अपने पिता के पास भिजवा दिया।

तब मोहम्मद साहब ने उन्हें बेचकर गरीबों को रोटी बांटी और फिर बेटी के पास आकर बोले, 'अब तू मेरी सच्ची बेटी हुई।'

सादा जीवन उच्च विचार ही मुहम्मद साहेब का सरोकार था। वह कभी नहीं चाहते थे कि उनके विचारों को मानने वाले फिजूलखर्ची करें।


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

23 June Birthday: आपको 23 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

निर्जला एकादशी पर दान की वस्तुएं और उनका महत्व

निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी 24 एकादशियों का मिलेगा फल, जानिए व्रत का नियम

वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल: अवसर हाथ से चूकने न दें, करें ये 5 अचूक उपाय