Hanuman Chalisa

शब ए बराअत ...गुनाहों की माफी और जन्नत

Webdunia
प्रस्तुति : प्रीति सोनी 
 
शब ए बराअत  ... यानि इस्लामिक कैलेंडर के आठवें माह 'शाबान' की 14 तारीख ...। शब ए बराअत वह रात है जब मुस्लिम समाज अपने उन नाते रिश्तेदारों की रूह के लिए खुदा से सुकून मांगता है, जो दुनिया से रूखसत हो चुके हैं। अरबी के दो शब्दों - शब अर्थात रात और  बराअत अर्थात निजात से मिलकर बना शब ए बराअत, लैलतुल बराअत के नाम से भी जाना जाता है, जिसका मतलब है, मगफिरत यानि गुनाहों से माफी और निजात की रात ..। 
इस्लाम प्रवर्तक हज़रत मुहम्मद ने इसे रहमत की रात कहा है। माना जाता है कि शब ए बराअत . को खुदा हर इंसान के लिए आयु, असबाब, यश, कीर्ति  से लेकर सब कुछ तय करता है और इस रात खुदा से जो भी जितना भी मांगता है, उतना ही वह पाता है। इसीलिए मुस्लिम समाज द्वारा अपनों के गुनाहों की माफी और उन्हें जन्नत नसीब हो इसलिए गुजारिश की जाती है। शि‍या हो सुन्नी, हर मुसलमान इस रात कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की कब्रगाह पर जाकर रौशन कर, फूल मालाएं चढाते हैं और रातभर जागकर नमाज़ एवं कुरआन की आयतें पढ़कर अपने अज़ीज़ों को बख्शते हैं। 
 
इस दिन पूर्वजों के नाम से फ़ातिहा कराकर ग़रीबों को खाना खिलाने का भी चलन है ताकि ज़रूरतमंदों के दिल से निकली हुई दुआ से मरने वालों के गुनाह माफ़ हो सकें। पिछले साल किए गए कर्मों का लेखा-जोखा तैयार करने और आने वाले साल की तक़दीर तय करने वाली इस रात को पूरी तरह इबादत में गु्ज़ारने की परंपरा है। नमाज़, तिलावत-ए-क़ुरआन, क़ब्रिस्तान की ज़ियारत और हैसियत के मुताबिक ख़ैरात करना इस रात के अहम काम हैं। 
 
अरब मुल्कों से इतर भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश में रहने वाले मुसलमान शब ए बराअत को लेकर दो वर्गो में बंटे नजर आते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग शब ए बराअत के अवसर पर मस्जिदों में पूरी रात इबादत में गुजारते हैं तथा अगले दिन रोजा रखते हैं। दूसरे वर्ग से ताल्लुक रखने वाले लोग इबादत की कीमती रात को पटाखे छोड़ने में गुजारते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल