Hanuman Chalisa

भारत में हिट हो रहे हैं डेटिंग एप्स, जानिए क्या हैं फायदे-नुकसान

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2015 (12:40 IST)
भारत में जैसे-जैसे स्मार्ट फोन का उपयोग बढ़ रहा है, वैसे ही कई तरह के एप्स भी तेजी से बाजार में सामने आ रहे हैं। भारत में फिलहाल ट्रेंड चल रहा है डेटिंग एप्स। यह एप्स लाखों लोगों की पसंद बन चुके हैं। भारत में अभी भी अरेंज मैरिज को सही और लव मैरिज को गलत माना जाता है। यहां रिश्ते के लिए जाति और धर्म ही सबसे ज्यादा अहमियत रखता है लेकिन इस सब बातों को पीछे छोड़कर शहरी युवाओं में डेटिंग साइट्स का ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। 
इन डेटिंग साइट्स के एप्स के जरिए युवा अपने जैसे अनजान लोगों से फ्रेंडशिप कर रहे हैं, नए रिश्ते बनाए जा रहे हैं। भारत में भी डेटिंग साइट्स और इससे जुड़ी मोबाइल एप मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पिछले कुछ सालों में भारत की ही दर्जन भर से ज्यादा डेटिंग कम्पनियों ने अपने मोबाइल ऐप लांच किए हैं। कंपनियों द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक 10 लाख से भी ज्यादा युवा इन एप्स को डाउनलोड कर इसकी सर्विस का लुत्फ ले रहे हैं।
 
इन एप्स का फायदा वे चैटिंग से लेकर डेटिंग तक करने में उठा रहे हैं। इस सफलता से उत्साहित भारतीय कंपनियां भी अनूठे नामों वाली देसी डेटिंग ऐप्स बाजार में ला रही हैं. इनमें से कुछ नाम हैं वू, ट्रूली मैडली, थ्रिल, देसीक्रश और हिकअप। 
अगले पन्ने पर, आपके लिए कितना सुरक्षित हैं ये एप्स...
 
 

क्या सुरक्षित हैं यह एप्स? :  हाल के वर्षों में भारत में सामूहिक बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा आदि के मामले अखबार की सुर्खियों में रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त कानून बने हैं। इस मुद्दे पर डेवलपर्स कहते हैं सफलता के लिये अतिरिक्त सुरक्षा की चिंता करने की आवश्यकता भी होती है। 
डेवलपर का कहना है कि यूजर्स की सत्यापन, सुरक्षा और गोपनीयता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। हमारा महिलाओं को ऐसा एप देते हैं जहां यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें शादीशुदा या परेशान करने वाले पुरुष नहीं मिलेंगे, लेकिन दिल्ली में दिसंबर 2014 में उबेर के मोबाइल एप से बुक की गई टैक्सी में हुए बलात्कार के मामले के बाद महिलाओं की सुरक्षा काफी बड़ा मुद्दा है। भारत जैसे विशाल देश में डेटिंग एप्स को शुरुआती सफलता तो मिल रही हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए इसे अभी बहुत परिष्कृत होने की जरूरत है। (एजेंसियां)

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक