Hanuman Chalisa

मशीन में फंस जाए एटीएम कार्ड तो अपनाएं ये उपाय

Webdunia
भागदौड़ भरी जिंदगी में अब लोग सुरक्षा की दृष्टि से नकद रुपए रखने की बजाय एटीएम कार्ड का उपयोग करते हैं। एटीएम ने हमारे नकद रखने के झंझट से मुक्ति दिला दी है। लेकिन आज भी कई लोग हैं, जो एटीएम कार्ड का सही प्रयोग नहीं जानते हैं।

इतना ही, कभी-कभी मशीन में एटीएम कार्ड फंसने की परेशानी का सामना भी लोगों को करना पड़ता है। आइए जानते हैं क्या करें जब एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाए। 
इन स्थितियों में मशीन में फंस सकता है एटीएम कार्ड...
 

मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने से एटीएम कार्ड फंस जाता है। कई बार पॉवर गड़बड़ी के कारण भी कार्ड मशीन में रह जाता है। पॉवर फ्लक्चुएशन के कारण भी एटीएम कार्ड कार्ड मशीन में फंस सकता है। 
अगर आप कार्ड का प्रयोग करने के बाद उसे निकालना भूल जाते हैं तो कार्ड वापस अंदर चला जाता है। पिन की जानकारी डालने में देरी करते हैं तो भी कार्ड मशीन में फंस सकता है।

सावधान, कहीं आपके एटीएम कार्ड का बन न जाए क्लोन

कई बार कार्ड मशीन में अगर एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाएं तो ऐसी परिस्थिति में क्या करना चाहिए। ऐसे में घबराने की आवश्यकता नहीं। 
अगले पन्ने पर, एटीएम कार्ड फंसने पर इन तरीकों को अपनाएं..
 
 

एटीएम कार्ड अगर मशीन में रह जाए तो सबसे पहले अपने कार्ड के संबंधित बैंक के कस्टमर केयर पर फोन इस बात की जानकारी दे दें।
 
 
जिस भी एटीएम मशीन में आपका कार्ड फंसा हैं वहां शिकायत करने के लिए एक नंबर दिया होता है वहां फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

संबंधित बैंक की नजदीक की शाखा में जाएं और कार्ड की पूरी जानकारी दें। 
अगले पन्ने पर, ये विकल्प भी अपना सकते हैं...
 

आपके पास दूसरा विकल्प है यह है कि आप चाहें तो अपना कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं। आप चाहें तो अपना वही कार्ड फिर से हासिल कर सकते हैं। बैंक आपको दूसरा कार्ड उपलब्ध कराएगी। जब आप बैंक जाएं तो अपना पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड या पासपोर्ट लेकर जाएं जिससे आपको आपका कार्ड उसी दिन वापस मिल सकता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

TET मामले पर सक्रिय CM डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों के हित में बड़ा कदम

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे