Hanuman Chalisa

ये बड़ी कंपनियां लंच में क्या खिलाती हैं अपने लोगों को

Webdunia
दुनिया में सभी कंपनियों के कैफेटेरिया और कैंटिंन अलग होती हैं। कंपनी खासतौर पर यहां दिए जाने वाले खाने पर ध्यान देती है। परंतु जब बात दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की हो तो तो कैफेटेरिया की अहमियत बहुत अधिक होती है। कैफेटेरिया वह जगह है जहां कर्मचारी जाकर रिलेक्स होते हैं। गपशप करते हैं और खाकर एनर्जी लेते हैं। 
 
यही वजह है कि कर्मचारियों के ब्रेक के हर मिनिट को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए कंपनियां खास मेन्यू अपनाती हैं। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी छह कंपनियों के कर्मचारियों को लंच में क्या मिलता है।  
 
गूगल 
 
गूगल के कैफेटेरिया को दुनिया की सबसे बेहतरीन खाने की जगहों में से एक माना जा सकता है। यह इतना बेहतरीन है कि दुनिया के कुछ चुनिंदा कैफेटेरिया इसके सामने फीके पड़ जाएं। यहां कैफेटेरियां के कई सेक्शन हैं। जहां दुनिया के कुछ चुने हुए खाने मिल सकते हैं। फास्ट फूड, स्नैक्स, फ्रोजन योगर्ट, ड्रिंक्स और एक चलती रहने वाली लिस्ट गूगल के फूड सेक्शन में मौजूद है। यहां कई प्रकार के कल्चर बेस्ड खाने का भी आनंद कर्मचारियों के लिए मौजूद है। 
अगले पेज पर पढ़िए क्या है फेसबुक, एपल कर्मचारियों के लिए लंच में खास...

एपल 
 
एपल का डायनिंग एरिया कैफे मैक्स कहलाता है। यहां मैक्सिकन, इटैलियन, जैपनीज, स्पैनिश और फ्रेंच खाना हर रोज मिलता है। नाश्ते में फ्रेंच टोस्ट, पैनकेक्स, ज्यूस, कई तरह की आइस्क्रीम, मिठाईयां रोज दी जाती हैं और मेन्यू में नियमित तौर पर बदलाव किया जाता है।  
 
फेसबुक 
 
फेसबुक का कैफे जबरदस्त है। यहां अमेरिकन और एशियन क्यूजिन उपलब्ध हैं। यहां के कर्मचारी खाना पैक कराकर भी ले जा सकते हैं। फेसबुक के कर्मचारियों और ऑफिस के मेहमानों के लिए यह बिल्कुल फ्री में दिया जाता है। 
 
ड्रॉपबॉक्स 
 
कैलीफोर्निया के सैनफ्रांसीस्को में स्थित ड्रॉपबॉक्स के ऑफिस का कैफेटेरिया टक शॉप के नाम से जाना जाता है। यह 400 मीटर में फैला है और यहां के शेफ कर्मचारियों की पसंद का खाना सर्व करते हैं। 
अगले पेज पर ट्वीटर का बेहतरीन मेन्यू हैशटैग के साथ ... 

पिक्सार
 
पिक्सार के कैफेटेरिया को कैफे लुक्सो कहते हैं। यहां दरवाजे पर बज लाइटइयर और वूडी की बड़ी तस्वीरें दरवाजे पर हैं। यह एक म्यूजियमे के जैसा दिखाई देता है। यहां पर कई तरह के व्यंजन दिए जाते हैं। मैपल सीरप के साथ सालमन, टोफू के साथ पास्ता, हैमबर्गर, फ्राइड रेविओली, स्टैक्स, बरिटोस, पिज्जा और अनगिनत तरह की स्वीड डिश यहां सर्व की जाती हैं।  
 
ट्वीटर 
 
ट्वीटर के कैफेटेरिया में ट्वीटर की झलक साफ दिखाई देती है। यहां के सेक्शन हैशटैग के नाम पर बंटे हैं। #कंफर्ट फूड, #टैंडरलोइन इनमें से कुछ हैं। कैफेटेरिया को @बर्डफीडर कहते हैं। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव