Hanuman Chalisa

15 हजार का मोबाइल सिर्फ 3500 में...

Webdunia
15 हजार का सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 मोबाइल सिर्फ 3500 हजार में। फोन के साथ में और भी ढेर सारी एसेसरीज और एक साल की वारंटी। यह पढ़कर आप शायद चौंक गए होंगे, लेकिन यह भी ठगी का एक तरीका है। अगर इस तरह के कॉल आपके पास आएं तो सावधान हो जाएं।
अब ठगी करने वाले गिरोह नई-नई युक्तियों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसे ही कॉल इन दिनों लोगों के पास आ रहे हैं जिसमें कॉल कर कहा जाता है कि आपका नंबर चार लोगों में लकी ड्रॉ द्वारा चुना गया है। आपको 15 हजार का सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड 2 सिर्फ 3500 रुपए में दिया जाएगा। यह फोन आपको पार्सल द्वारा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजा जाएगा। फोन के साथ ही आपको एसेसरीज और एक साल की वारंटी भी मिलेगी। 
अगले पन्ने पर, फोन पसंद नहीं आने पर पैसा वापस...

 
 


कॉल द्वारा यह भी कहा जाता है कि आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा। आप अपना नाम और पता बता दीजिए,‍ जिससे आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस में फोन आपके पास पहुंचा दिया जाएगा। पार्सल खोलकर आप फोन देख सकते हैं। फोन देखने के बाद ही आपको पैसे देने होंगे। अगर आपको फोन पसंद नहीं आता है तो आप इसे 15 दिनों में वापस भी कर सकते हैं। 
 
इस पूरे प्रकरण पर जब सैमसंग कंपनी कस्टमर केयर पर बात की गई तो वहां से कहा गया कि कंपनी की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं है और न ही कंपनी फोन कर ऐसे ऑफर कभी देती है । कंपनी कभी भी पोस्ट ऑफिस से फोन डिलेवर नहीं करती है। यह फेक कॉल है। धोखाधड़ी करने वाले लोग इस तरह के कॉल कर लोगों से पैसा लूटते हैं। तो अगर आपके पास भी ऐसे फोन आते हों तो सावधान हो जाइए। (वेबदुनिया न्यूज) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान