Hanuman Chalisa

इस तरह से ले सकते हैं व्हाट्‍सएप से बैकअप

Webdunia
शनिवार, 31 अक्टूबर 2015 (12:04 IST)
सोशल मीडिया व्हाट्‍सएप का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। व्हाट्‍सएप भी नए यूजर्स के लिए नए फीचर्स समय-समय पर अपडेटट करता है। यूजर्स की सुविधा को देखते हुए व्हाट्‍सएप ने हाल ही में एक नया अपडेट किया गया। इसके यूजर्स व्‍हाट्सएप मैसेजेस और मीडिया फाइल्‍स का बैकअप गूगल ड्राइव पर ले सकते हैं।
यूं तो व्‍हाट्सऐप ने बैकअप की सुविधा पहले से ही उपलब्ध करवा रखी है। शुरू से ही आप एसडी कार्ड और फोन की इंटरनल मेमोरी में व्‍हाट्सएप चैट और मीडिया कंटेंट बैकअप ले सकते हैं, लेकिन इस नए अपडेट से अब गूगल ड्राइव पर मीडिया फाइल्स और व्हाट्‍सएप चैट दोनों का बैकअप लिया जा सकता है, जबकि पहले गूगल ड्राइव पर केवल व्‍हाट्सएप चैट का बैकअप लिया जा सकता था।
 
व्‍हाट्सऐप मीडिया कंटेंट का बैकअप गूगल ड्राइव पर लेने की जानकारी गूगल द्वारा एक ब्लॉग के जरिए दी गई है। इस जानकारी के अनुसार यूजर्स वीडियो या फोटो को सेव रखने के लिए इनका आसानी से बैकअप ले सकते हैं।
 
बैकअप लेने का आसान तरीका : सबसे पहले व्‍हाट्सएप की सेटिंग में जाएं। अब चैट एंड मीडिया ऑप्शन पर क्लिक करके बैकअप ले लें। बैकअप आप प्रत्येक दिन, हफ्ते या महीने के अनुसार ले सकते हैं। हालांकि व्‍हाट्सएप का यह अपडेट केवल एंड्राइड फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
 
 

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत