Dharma Sangrah

जानिए क्या है Umang App, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Webdunia
बुधवार, 27 जून 2018 (19:27 IST)
मोदी सरकार ने सरकारी कामों कागजों कार्यों को खत्म करने के लिए डिजिटलीकरण पर जोर दिया है। पहले जहां किसी भी सरकारी कामों के लिए कई कागजों की खानापूर्ति करनी होती है, वहीं कई काम अब आसानी से किए जा सकते हैं। मोदी सरकार ने इसी दिशा में कदम बढ़ाने के लिए उमंग एप को लांच किया है।
 
 
इस एप पर अलग-अलग सरकारी विभागों की 100 से ज्यादा सर्विस मिलेगी। इस एप को नेशनल गवर्नेंस डिविजन ने इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया है। ई- गवर्नेंस में इस एप में टैक्स भरने, एलपीजी सिलेंडर बुक करने और पीएफ अकाउंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
 
 
आइए हम आपको बताते हैं कैसे करें उमंग एप का प्रयोग
 
- इस एप का पूरा नाम Unified Mobile Application for New-age Governance है।
 
- इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको इसे अपने मोबाइल में इंस्टाल करना होगा।
 
- गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Umang टाइप करें।
 
- अब इसे इंस्टाल करें। इस एप को ओपन करें और अपनी भाषा चुनें। 
 
- इसके बाद टर्म्स एंड कंडिशन पेज खुलेगा, जिसे आपको एक्सेप्ट करना होगा।
 
- इसमें आपको I Agree to all terms and conditions पर क्लिक करना होगा। 
 
- इसके बाद आपको अपना एक MPIN यानी Mobile Pin बनाना है। इससे आप लॉगइन कर पाएंगे।
 
- इसमें आपको Security Questions भी डालना होंगे जो आपके एप को सुरक्षित रखेंगे। 
 
- आधार कार्ड नंबर भी इसमें पूछा जाएगा, आप चाहें तो इसे बाद में भर सकते हैं। 
 
- अब आपको अपना Profile Details भरना पड़ेगा। इसके बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। 
 
-  आपको एक बार अपना ईमेल वेरीफाई करना है। उसके अपने डाले गए ई-मेल को लॉगिन करें। ईमेल वेरीफाई के लिंक को क्लिक करके अपना ईमेल वेरीफाई करने के बाद आपका उमंग एप एक्टिव हो जाएगा। अब इस एप पर आप सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

US-Iran war : ईरान ने किया US के F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा, अमेरिका ने बताया इमरजेंसी लैंडिंग

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

'नन्ही कली' कार्यक्रम में मैरीकॉम का बड़ा बयान: "बेटियों को सम्मान देना ही देश की असली तरक्की

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

अगला लेख