Hanuman Chalisa

LinkedIn पर कैसे करें अपनी Personal Branding?

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (12:49 IST)
- ईशु शर्मा
 
आज के डिजिटल दौर में अपनी पर्सनल ब्रांडिंग (personal branding) करना करियर एडवांसमेंट (career advancement) के लिए बहुत ज़रूरी है। एक अच्छी पर्सनल ब्रांडिंग की मदद से आप कॉम्पिटिटिव जॉब (competitive job) पा सकते हैं या जॉब मार्किट (job market) में अच्छी कंपनियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। पर्सनल ब्रांडिंग के लिए आप दुनिया का सबसे प्रोफेशनल सोशल मीडिया प्लेटफार्म (professional social media platform) लिंकेडीन (LinkedIn) का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि आज के डिजिटल युग में लिंकेडीन जॉब का एक बेहतरीन विकल्प है। चलिए जानते हैं कि क्या होता है पर्सनल ब्रांडिंग का मतलब...
 
क्या है पर्सनल ब्रांडिंग?
पर्सनल ब्रांडिंग का मतलब है खुद का विज्ञापन करना या खुद के नाम को मशहूर करना। आप पर्सनल ब्रांडिंग किसी भी सोशल मीडिया के ज़रिए कर सकते हैं। अकसर लोग पर्सनल ब्रांडिंग के लिए ज़्यादा कांटेक्ट (contact) बनाते हैं और अपने किए हुए काम को सोशल मीडिया पर वीडियो, फोटो या कंटेंट के माध्यम से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप भी लिंकेडीन की मदद से अपनी पर्सनल ब्रांडिंग कर सकते हैं।
 
1. लिंकेडीन प्रोफाइल की पूरी डिटेल्स भरें : अपने पर्सनल ब्रांड (personal brand) को बनाने के लिए आपको लिंकेडीन की प्रोफाइल की पूरी डिटेल (detail) भरना ज़रूरी हैं। आपकी प्रोफाइल की हेडलाइन (headline) आपके काम को दर्शानि चाहिए और आपकी प्रोफाइल फोटो प्रोफेशनल होनी चाहिए। इसके साथ ही 'about' में आप अपने किए हुए काम और अपने बारे में संक्षेप रूप से बताएं। आप अपने अनुभव, अचीवमेंट्स और किए हुए ख़ास प्रोजेक्ट्स को भी प्रोफाइल में दर्शाएं।
 
2. इंगेजमेंट बढ़ाएं : अक्सर लोग लिंकेडीन प्रोफाइल बनाने के बाद महीनों तक लिंकेडीन नहीं खोलते जिससे आपकी प्रोफाइल इनएक्टिव (inactive)लगती है। पर्सनल ब्रांडिंग को बनाने के लिए अपने नाम को दूसरों तक ले जाएं यानी इंगेजमेंट(engagement) बढ़ाएं। आप दूसरों की पोस्ट को लाइक और कमेंट करें, अपने काम से जुड़े ग्रुप को ज्वाइन करें, लोगों को मैसेज के ज़रिए अपने काम को बताएं और सबसे महत्वपूर्ण कनेक्शन बढ़ाएं। 
 
3. लिंकेडिंग पर पोस्ट करें : आप अपने काम को फोटो, वीडियो या कंटेंट की मदद से लोगों को बताएं। आपको हर दिन पोस्ट (post) करने की ज़रूरत नहीं है आप महीने में 3 पोस्ट करें जिससे आपके पोस्ट के इम्प्रैशन (impression) बढ़ेंगे। लिंकेडीन के अलग अलग फीचर को इस्तेमाल करें यानी आप आर्टिकल भी अपलोड करें और दूसरों की पोस्ट को रिपोस्ट (repost) भी करें। इससे लोग आपके इंटरेस्ट को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। 
 
4. कंपनी के नियोक्ताओं से कनेक्शन बनाएं : लिंकेडीन जॉब सर्च करने का एक बेहतरीन स्रोत है ऐसे में आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार कंपनी सर्च करें और उस कंपनी के नियोक्ताओं (recruiters) से कनेक्शन बनाएं ताकि वो आपके काम को देख पाएं या आप उनकी नज़रों में बने रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख