Hanuman Chalisa

जानिए मोबाइल बैटरी आपके स्वास्थ्य के लिए है कितनी खतरनाक

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (18:59 IST)
जिंदगी की राह आसान करने वाले स्मार्ट फोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि उपकरणों में प्रयोग होने वाली लिथियम आयन बैटरी हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। चीन के एनबीसी रक्षा संस्थान और शिंघुआ विश्वविद्यालय के ताजा तरीन शोध के अनुसार हम जिन उपकरणों के साथ जिंदगी के अधिकांश पल बिता रहे हैं, उन उपकरणों में ज्यादातर उपयोग होने वाली लिथियम आयन बैटरी से 100 से अधिक खतरनाक गैसों का रिसाव होता है। 
प्रमुख अनुसंधानकर्ता शिंघुआ विश्वविद्यालय के डॉ. जिए सन ने अपने शोध पत्र में कहा कि प्रतिवर्ष 2 अरब लोगों तक पहुंचने वाली लिथियम आयन बैटरी से कार्बन मोनो ऑक्साइड समेत 100 से अधिक खतरनाक गैसों का उत्सर्जन होता है। इन गैसों से आंख, नाक एवं त्वचा में गंभीर एलर्जी हो सकती है। ज्यादा देर तक ऐसे उपकरणों को चार्ज करना, जर्जर बैटरी और खराब चार्जर से ऐसी गैसों का उत्सर्जन बढ़ जाता है। 
 
उन्होंने कहा कि आजकल दुनिया भर की सरकारें लिथियम आयन बैटरी को बेहतर विकल्प के रूप में देखती हैं और इसके उपयोग को प्रोत्साहित कर रही हैं। इस बैटरी का उपयोग इलेक्ट्रिकल वाहनों में भी होता है। डॉ. सन ने कहा कि इस लिए यह आवश्यक हो गया है कि आम लोग इस बैटरी से होने वाले नुकसान से वाकिफ हों। 
 
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार बैटरी में विस्फोट होने के कारण कई कंपनियों को अपने उपकरणों को बाजार से वापस मंगवाना पड़ा है। 'डेल' कंपनी ने बैटरी में विस्फोट की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वर्ष 2006 में अपने लाखों लैपटॉप को बाजार से बाहर किया था। इस माह सैमसंग ने भी बैटरी में आग लगने की घटनाओं के कारण अपने लाखों सैमसंग ग्लैक्सी नोट-7 को बाजार से वापस मंगवाया।
अगले पन्ने पर, जानिए बैटरी कितनी है खतरनाक...
 

डॉ. सन ने कहा कि लेकिन यह चिंता का विषय है कि लिथियम आयन बैटरी से खतरनाक गैस के रिसाव और उसके उद्गम के बारे में अभी तक ठोस अध्ययन नहीं हुआ है। डॉ. सन और उनके सहयोगियों ने ऐसे कई कारकों पर शोध किया है जिससे खतरनाक गैसों का उत्सर्जन बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह चार्ज की गई बैटरी की तुलना में आधी चार्ज की गई बैटरी से ऐसी खतरनाक गैसों का रिसाव अधिक होता है। 
 
बैटरी में निहित केमिकल और देरी अथवा उसके शीघ्र चार्ज वाले की क्षमता पर भी गैसों का रिसाव निर्भर करता है। उन्होंने कहा क इस तरह की बैटरियों से गैस रिसाव की पहचान और कारणों के बारे में पता चल जाने के बाद इस तरह के उपकरण बनाने वाली कंपनियों को आम जनता को इन गैसों से सुरक्षित रखने की दिशा में काम करना आसान होगा। ये गैसें पर्यावरण के लिए भी खतरा उत्पन्न करती हैं। डॉ. सन के अनुसार इन 100 गैसों में सर्वाधिक खतरनाक कार्बन मोनोऑक्साइट गैस तो कम समय में काफी खतरनाक सिद्ध हो सकती है। बंद छोटी कारों और बंद विमान के केबिन में कार्बन मोनो ऑक्साइड का रिसाव बेहद खतरनाक हो सकता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अप्रैल–मई में हो सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अंतिम मतदाता सूची जारी

जेफरी एपस्टीन फाइल्स पर बड़ा खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा — मेरा कोई लेना-देना नहीं

यूपी में 25 वर्ष से ज्यादा पुराने प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई जिंदगी

मुंबई तट के पास 3 संदिग्ध तेल टैंकर जब्त, ईरान ने कहा—हमारा कोई संबंध नहीं

MP बजट से पहले वित्तमंत्री ने दी खुशखबरी, जानें बजट में किसे मिलेगी सौगात, आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

अगला लेख