Hanuman Chalisa

एक मैसेज से बचाएं मोबाइल बैलेंस से कम होते रुपए....

Webdunia
टेलीकॉम ऑपरेटर्स उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करते रहते हैं। इन टेलीफोन ऑपरेटर्स की नजर उपभोक्ताओं के बैलेंस पर रहती है। बिना उपभोक्ता को सूचना दिए ये कंपनियां वेल्यू एडेड सर्विस एक्टिवेट कर देती हैं, जिससे उपभोक्ताओं के प्रीपेड अकाउंट्‍स से रुपए कटते रहते हैं। 
जब उसके बैलेंस से रुपए कम होते हैं तो उपभोक्ता को पता चलता है कि कंपनी ने उसके मोबाइल पर वेल्यू एडेड सर्विस एक्टिवेट कर रखी है, जिससे उसका बैलेंस कम हो रहा है। अब इस सर्विस को बंद कराने के लिए भी ग्राहकों को कम 'पसीना' नहीं बहाना पड़ता है। 
 
उपभोक्ता इस सर्विस को बंद कराने के लिए कॉल सेंटर में कॉल करते हैं लेकिन वहां भी उसे कोई हल नहीं मिल पाता है। पर आपको मालूम है एक मैसेज से वेल्यू एडेड सर्विस को बंद किया जा सकता है। इसके लिए आपके अकाउंट से पैसे भी नहीं कटेंगे। आइए जानते हैं एक मैसेज से कैसे बंद करें वेल्यू एडेड सर्विस। 
 
वेल्यू एडेड सर्विस : मोबाइल फोन कंपनियां ग्राहकों को देने वाली इस सर्विस के लिए उनके फोन रिचार्ज वाले बैलेंस से पैसे काट लेती हैं। ये सर्विस लाइफटाइफ, मासिक और एक दिन की भी हो सकती है। इसमें मिस कॉल की जानकारी देना, रिंगटोन में मनपसंद गाना जैसी सर्विस शामिल हैं। 
अगले पन्ने पर, ऐसे लगाई गई लगाम... 
 
 
टेलीफोन ऑपरेटर्स की इस मनमानी सर्विस पर लगाम लगाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम रेग्यूलेटरी (डॉट) ने सभी कंपनियों के लिए नियम बनाए हैं। इस नियम के अतंर्गत इनकी वेल्यू एडेड सर्विस बंद की जा सकती है। 
अगले पन्ने पर, एक मैसेज से बंद करें सर्विस को...
 
 

भारत की सभी टेलीकॉम सर्विसेज की ओर से ग्राहकों के लिए लगाई जाने वाली वेल्यू एडेड सर्विस को बंद करने के लिए नंबर मैसेजिंग आधारित सर्विस शुरू की गई। इस नंबर पर मैसेज द्वारा ग्राहक इस सर्विस को हटवा सकते हैं। इस नंबर की खूबी यह है सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए यह एक कही नंबर है। 

ये है प्रक्रिया : वेल्यू एडेड सर्विस को बंद करने के लिए फोन में अंग्रेजी में बड़े अक्षर में 'STOP' लिखकर 155223 नंबर पर भेज दीजिए। इसके बाद दो स्टेप वेरिफिकेशन होगा और उसके बाद आपके फोन की वेल्यू एडेड सर्विस बंद हो जाएगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में चला निगम का बुल्‍डोजर, 100 से ज्‍यादा घर तोड़े, गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक चौड़ी होगी सड़क

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला, आस्था के केंद्र पर 'चंदा चोरी' का साया, SIT जांच से मचा हड़कंप

इंदौर में डरा रहे आत्‍महत्‍या के आंकड़े, मध्‍यप्रदेश में रोज 42 लोग जिंदगी से हार रहे, मौत को गले लगाने का ट्रेंड क्‍यों बढ़ा?

ईवी स्कूटी से भीमनगर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी