Hanuman Chalisa

लैपटॉप-सिम फ्री और 16 हजार आपके खाते में....

Webdunia
- सुधीर शर्मा 

शीर्षक पढ़कर शायद आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह ठगी का नया तरीका है। रोजगार की तलाश कर रहे है युवा इन ठगी  करने वाले गिरोहों का आसानी से शिकार बन रहे हैं। ये गिरोह मोबाइल फोन्स से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये  गिरोह अखबारों में विज्ञापन के माध्यम से अपना ठगी का जाल फैलाते हैं। अच्छे वेतन और घर बैठे काम करने का  लालच देकर ये अपने मंसूबों को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक गिरोह के व्यक्ति का कॉल इस प्रतिनिधि के पास आया।
 
फोन शायद गलती से लग गया था। फोन करने वाला व्यक्ति किसी महिला का नाम ले रहा था। फोन करने वाले कंपनी  ने मोबाइल ऑपरेटिंग कंपनी का नाम लिया। उसने बताया कि आपको सिर्फ दो घंटे घर बैठे काम करना पड़ेगा और इसके  लिए आपको 15 से 16 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा, जो आपके खाते में जमा करवा दिए जाएंगे। 
 
काम के बारे में पूछने पर उस व्यक्ति ने बताया कि आपको मैसेज लोगों को फॉरवर्ड करने पड़ेंगे। हम आपको एक मैसेज  देंगे, जिसे आपको लोगों को फॉरवर्ड करना होगा। फोन पर जब उससे यह पूछा गया कि यह कंपनी कहां है तो उसने  बताया कि यह कंपनी भोपाल के पास में है। 
इसके बाद उसने अपने असली मंसूबे बताए। फोन पर ही उसने बताया कि हम आपके बताए पते पर लैपटॉप, सिम और  अन्य जरूरी सामान भेज देंगे और आपको हमारे बताए बैंक अकाउंट खाता क्रमांक में सिर्फ 2500 रुपए जमा करवाने होंगे।  जब फोन पर ही उसे लगा कि फोन किसी गलत व्यक्ति तो लग गया तो उसने फटाफट फोन बंद कर दिया। जब उसी  नंबर पर फोन लगाने के कोशिश की गई तो लेकिन फोन लग नहीं पाया।
अगले पन्ने पर, ऐसे बचें इन फ्रॉड कॉल्स से... 
 

गैजेट्‍स का प्रयोग कर ठगी करने वाले लोग नए-नए तरीकों को अपना रहे हैं। कभी मोबाइल पर मैसेज आता है कि  आपकी लॉटरी लगी है। आप अपना अकाउंट नंबर बता दें, जिसमें आपका इनाम का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। तो  कई बार बैंक प्रतिनिधि बनकर आपके एटीएम कार्ड में गड़बड़ी बताकर उसका पासवर्ड पूछा जाता है। ऐसे कई मामले हो  चुके हैं जिनमें एटीएम पासवर्ड जानकर लोगों के रुपए गायब कर दिए गए हैं। 
तो कहीं फोन पर आता है कि कहीं से गड़ा सोना मिला है, जिसे सस्ते दामों पर बेचना है। लोग सस्ते दामों में सोना  खरीदने की चाहत में इन लोगों के पास जाते हैं और लूट और ठगी का शिकार बन जाते हैं। ठगी से बचने के लिए जरूरी  है कि ऐसे नौकरी, लॉटरी और सस्ते सामानों के फोन्स के लालच में न आया जाए। 
 
अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आता है वह इस तरह की कोई बात आपके सामने रखता है तो सबसे  साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बैंक से आने वाले फोन पर भी सावधानी जरूरी है। बैंकें कभी  भी अपने ग्राहकों को एटीएम का पासवर्ड जानने के लिए फोन नहीं करती है। न हीं वह फोन भी किसी भी ग्राहक की  व्यक्तिगत या फिर खाता संबंधी जानकारी पूछती और न किसी को देती है, इसलिए जरूरी है कि इस तरह के फ्रॉड कॉल्स  में सावधानी रखी जाए। (वेबदुनिया न्यूज)
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख