Hanuman Chalisa

फोन खोने पर तुंरत किए जाने वाले 10 काम

Webdunia
आज की दुनिया में जब सबकुछ आपकी मुट्ठी में है, चाहे वह मंगल की जानकारी हो या आपकी मनपसंद डिश की रेसिपी, तो ऐसी कौन सी चीज है जो आपको परेशान कर सकती है? जवाब है, आपका फोन खो जाना।  
 

आपके हाथ में हमेशा रहने वाला यह इलेक्ट्रानिक डिवाइस आखिरकार आपका अलादिन का चिराग है। इसके खो जाने के बारे में सोचना भी डरावना होता है। इसलिए, जानें ऐसे 10 उपाय जिन्हें आपको तुंरत तब अपनाना है अगर आपका फोन खो जाता है।

1. घबराएं नहीं : ऐसे में घबराहट होना स्वाभाविक है परंतु घबराने से कोई लाभ नहीं। ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। यह एक बहुत सामान्य घटना है।

2. सभी जगह ढूंढें : जहां भी आप खोज सकते हैं वहां फोन की तलाश करें। ऐसी जगह भी जहां आपका फोन नहीं हो सकता जैसे सोफे के नीचे, कार की सीट के बीच में या टॉयलेट में। आपके कपड़ों की जेब में। बहुत संभावना है कि आपका फोन मिल जाएगा।

3. अपना नंबर तुंरत डायल करें : अपने मोबाइल पर कॉल करें। यह जहां भी होगा इसमें रिंग बजेगी। अगर आपका फोन बज रहा तो समझ लीजिए यह किसी अच्छे बंदे के पास है, अगर यह स्वीच ऑफ हो गया है तो इसका मतलब है कि सामने वाला इसे अपने पास रखने का मूड बना चुका है।

अगले पेज पर अपने सोशल मीडिया में ये बदले.... 

4. अपने माता पिता को तुंरत बता दें : माता पिता हमेशा आशंकित रहते हैं। आपका कॉल अधिक देर न लगे तो तमाम तरह के बुरे ख्याल उन्हें घेर लेते हैं। बेहतर होगा, फोन अधिक देर न मिलने की सूरत में उन्हें बता दें। लंबा लेक्चर तो सुनना पड़ेगा परंतु उन्हें आप बहुत हद तक फिक्र से बचा लेंगे।

5. सिम ब्लॉक करवा दें : अपने सर्विस प्रोवाइडर को कॉल कर तुंरत अपनी सिम ब्लॉक करवा दें।

6. अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दें : अपने लेपटॉप या कम्यूटर पर से अपने सभी सोशल मीडिया अकांउट बंद कर दें। अकांउट बंद करने से पहले उनके पासवर्ड बदल दें।

7. एफआईआर दर्ज कराएं : हालांकि लगभग न के बराबर संभावना होती है कि आपका मोबाइल वापस मिलेगा परंतु इसके गलत इस्तेमाल किए जाने पर खुद को बचाने के लिए एफआईआर दर्ज करा दें।
अगले पेज पर एफआईआर दर्ज कराएं.... 


8. कुछ मनपसंद खाएं : ठीक है आपका मोबाइल खोया है। आप बहुत स्ट्रेस में हैं। मूड को थोड़ा ठीक करने के लिए कुछ अच्छा सा खाएं। आइस्क्रीम में अपना मनपसंद फ्लेवर चुने और खाएं।

9. एंडरोइड डिवाइस मैनेजर से फोन की रिसैटिंग फैक्टरी सैंटिग पर कर दें : फैक्टरी सैंटिग करने से आपके मोबाइल में सारा डाटा डिलीट हो जाएगा और इस तरह से आपका पर्सनल डाटा गलत हाथों में पड़ने से बच जाएगा।

10. मंहगे फोन का इंश्योरेंस कराएं : अगर आपका फोन मंहगा है तो लालच छोडकर उसका इंश्योरेंस करवा लें। यह आपको बहुत मुसीबत से बचाएगा।  फोन खोने, चोरी होने जैसी मुश्किलों में आपको बडे नुकसान से बचाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान