Hanuman Chalisa

करदाताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर

Webdunia
मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (15:52 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने करदाताओं को सावधान करते हुए एक परामर्श जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वे अपनी व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी किसी के भी साथ ई-मेल या फोन पर साझा न करें। विभाग ने यह भी अपील की है कि इस तरह की कोशिशों के खिलाफ वह शिकायत दर्ज कराएं।
आयकर विभाग की ओर से परामर्श ऐसे समय आया है जबकि आयकर रिटर्न भेजने का समय समाप्त हो गया है। यह समय हैकरों और धोखाधड़ी करने वालों के लिए उपयोक्ताओं की महत्वपूर्ण जानकारी का फायदा उठाने का सही मौका है। इस दौरान वह करदाताओं के लंबित रिफंड या आईटीआर प्रमाणन से जुड़े गलत वायदे के आधार पर गैरकानूनी फायदा उठा सकें।
 
उन्होंने कहा कि करदाताओं से कहा गया है कि वे ऐसे किसी ई-मेल या पत्र का जवाब न दें जिनमें उनसे कथित तौर पर आयकर विभाग की ओर से बैंक खाता, पासवर्ड, एकबारगी उपयुक्त पासवर्ड जैसी व्यक्तिगत जानकारियां मांगी गई हैं। परामर्श में कहा गया कि आयकर विभाग ई-मेल या संचार के किसी अन्य तरीके से ऐसी सूचनाएं नहीं मांगता है।
 
विभाग ने करदाताओं से यह भी कहा कि यदि उन्हें ऐसा ई-मेल या फोन आता है तो उन्हें इसकी शिकायत दर्ज करनी चाहिए। बयान में कहा गया कि यदि आपको धोखाधड़ी वाले मेल मिलते हैं तो कृपया इसका जवाब न दें और विभाग के आधिकारिक शिकायत वेब-लिंक पर शिकायत दर्ज कराएं। 
 
विभाग ने कहा कि ई-फाइलिंग और इंटरनेट आधारित अन्य आयकर आवेदन बढ़ रहे हैं और गोपनीय जानकारी इकट्ठा करने और हैकिंग की कोशिश पर लगाम लगाना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा कि परामर्श के जरिए करदाताओं को ऐसी पहलों और कोशिशों के बारे में अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान