Hanuman Chalisa

सावधान, अगर आप भी हैं स्मार्टफोन से तेज म्यूजिक सुनने के शौकीन तो जरूरी खबर...

Webdunia
अगर आप भी स्मार्ट फोन से संगीत सुनने के शौकीन हों तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि स्मार्टफोन में संगीत सुनने तथा लगातार तेज आवाज के संपर्क में रहने के कारण 1 अरब से ज्यादा लोगों को कम सुनाई देने का खतरा है।
ALSO READ: Whatsapp आपको इनाम में देगा 1 करोड़ 80 लाख रुपए, बस करना पड़ेगा यह काम...
संयुक्त राष्ट्र ने इस समस्या से निपटने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। तेज ध्वनि अथवा इससे जुड़ी अवस्थाओं जैसे ‘टिनिटस’ से सुनाई देने की क्षमता को नुकसान से बचने के लिए दिए गए सुझावों में व्यक्तिगत ऑडियो यंत्र के बेहतर काम करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। 
ALSO READ: Jio जून में लांच कर सकती है सस्ता टच स्क्रीन स्मार्ट फोन, ये रहेंगे धमाकेदार फीचर्स
तकनीक अधिकारी शैली चड्ढा कहती हैं कि 1 अरब से अधिक लोगों को कम सुनाई देने का खतरा है और वह भी केवल उस चीज से जिसे वह सर्वाधिक पसंद करते हैं मसलन लगातार हेडफोन से संगीत सुनना। 
 
शैली बधिर होने और कम सुनाई देने जैसी समस्याओं को रोकने की दिशा में डब्ल्यूएचओ के लिए काम कर रहीं हैं। वे कहती हैं कि इस वक्त हमारे पास यह कहने के लिए कुछ भी ठोस नहीं है कि हम जो भी कर रहे हैं वह सही है या गलत या जो हम कर रहे है वह हमें आने वाले वर्षों में सुनने में दिक्कत पैदा करेगा। यह केवल हमारी समझ पर निर्भर है। 
 
उन्होंने कहा कि हमने सुझाव दिया है कि स्मार्टफोन में एक स्पीडोमीटर लगा होना चाहिए, जिसमें एक मापन तंत्र होगा जो यह बताएगा कि आप कितनी तेज आवाज सुन रहे हैं। इसके अलावा अगर आप सीमा से अधिक तेज आवाज सुनेंगे तो यह आपको आगाह भी करेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

इंदौर के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप में खुल सकते हैं बड़े नेताओं के राज? दिल्‍ली इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी खोली जांच की फाइल

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

अगला लेख