Hanuman Chalisa

ऑरकुट मैसेज में वायरस

अनजाने मैसेज से रहें सावधान!

Webdunia
WDWD
गूगल की सोशल नेटवर्किंग साइट ऑरकुट के जरिए भी अब भेजे जा रहे ट्रॉजन वायरस युक्त मैसेज।

ऑरकुट पर जब भी हमें कोई मैसेज दिखाई देता है तो हम उसे बिना सोचे समझे खोल कर पढ़ लेते हैं। कई बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भी मैसेज के जरिए भेजी जाती हैं और हम तुरंत भेजने वाले व्यक्ति की प्रोफाइल देखने के लिए दी हुई लिंक पर क्लिक कर देते हैं।

अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो अब जरा संभलकर मैसेज खोलें। ऑरकुट पर इन मैसेज के जरिए एक 'ट्रॉजन' नामक मैसेज भेजा जा रहा है, जो कि किसी विदेशी भाषा में भेजा जाता है। इस मैसेज के जरिए ऐसा दिखाया जाता है कि कोई सच्चे दोस्त की तलाश में आपको रिक्वेस्ट भेज रहा है। इस मैसेज में बहुत सी लिंक्स भी मौजूद होती हैं जिन पर क्लिक करते ही आप वेबसाइट के लॉगिन पेज पर पहुँच जाते हैं।

कैसे आता है वायरस :

जैसे ही इस लिंक पर आप क्लिक करते हैं आपके सिस्टम पर वायरस युक्त 'इमेजएम डॉट ईएक्सई' नामक फाइल डाउनलोड हो जाती है जिसकी वजह से होमपेज खुलता है। इसके साथ ही एक 'एमएसएन डॉट ईएक्सई' नामक फाइल डाउनलोड होती रहती है जिसका आपको पता ही नहीं चलता। यह वायरस असल में आपके अकाउंट का पासवर्ड कॉपी कर लेता है।

अगली बार जब भी आप इस तरह का कोई मैसेज देखें, तो उसमें मौजूद लिंक पर सोच समझकर क्लिक करें। कहीं ऐसा न हो कि अनजाने में आप अपने सिस्टम पर ट्रॉजन को डाउनलोड कर लें।

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: एक पेड़ की कीमत कितनी बड़ी? जानिए इसके 8 अनमोल फायदे

प्रकृति के साथ आत्मीयता: पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, देश की विदेश नीति को कंट्रोल कर रहा है अमेरिका

LIVE: दिल्ली होटल फायर केस में साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लवकेश बजाज