Hanuman Chalisa

कैमरा खरीदें इस एंगल से

Webdunia
- स्वाति ओझा

यादों को सहजने का सबसे आसान रास्ता है फोटो। अब तो समर वेकेशंस भी शुरू हो गए हैं और आप भी जरूरी कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे होंगे। इस प्‍लानिंग के अंदर अगर कि‍सी हि‍लस्‍टेशन के नजारों को कैद करने के लिए यदि आप कैमरा खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-

ND


कैमरे तीन कैटगरी में आते हैं- प्वाइंट एंड शूट, प्रोसुमर और डीऔर डीएसएलआर। रोजमर्रा के उपयोग के लिए प्वाइंट एंड शूट कैमरे लेने चाहिए। फोटो के साथ खेलने वालों के लिए प्रोसुमर और प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए डीएसएलआर कैमरे सर्वोतम होते है।

कई लोग कैमरे के मेगापिक्सेल को लेकर सोचते रहते हैं। अधिकतम मेगापिक्सेल एक अच्छी पिक्चर की गारंटी नहीं देता हैं। बल्कि मेगापिक्सेल का संबंध इमेज की साइज से होता है। जितने ज्यादा मेगापिक्सेल उतनी बड़ी इमेज। इसलिए कैमरा लेते समय इसके दूसरे फीचर्स जैसे आईएसओ, स्क्रीन साइज और ऑप्टिकल जूम पर ध्यान देना चाहिए।

कैमरे में दो तरह के जूम होते हैं- ऑप्टिकल और डिजीटल। कैमरा खरीदते समय ऑप्टिकल जूम को ज्यादा अहमियत दें। डिजीटल जूम पिक्चर को खींचने के बाद उसके साइज को बढ़ाने का काम करता है जिससे इमेज की क्वॉलिटी खराब होती है। जबकि ऑप्टिकल जूम इमेज को खींचने से पहले लेंस को सेट करता है। अधिकतर कैमरों में 3 x ऑप्टिकल जूम आता है जो सामान्य जरूरतों के लिए काफी है।

कैमरे को खरीदने के तुरंत बाद उसकी एलसीडी डिसप्ले की सुरक्षा के लिए अच्छी क्वॉलिटी का स्केच गार्ड लगवा लें। प्रोसुमर और डीएसएलआर क्वॉलिटी के कैमरों के लिए लेंस को धूल से बचाने के लिए यूवी फिल्टर गार्ड लगवाएं।

ND


सभी कैमरों के मेमोरी कार्ड एक जैसे नहीं होते हैं। कई डिजीटल कैमरों में हाई स्पीड मैमोरी कार्ड से फायदा मिलता है। एसडी कार्ड की स्पीड उस पर लिखी रहती है। जो जितनी ज्यादा होगी वह उतना ही तेज स्पीड का होगा। इसके अलावा कार्ड की रेटिंग होती है। जहां 1 x 150 केबीपीएस के बराबर है। क्लास 4 के कार्ड 26 x और क्लास 6 के कार्ड 40 x के होते हैं।

कई बार हाथ के हिलने पर फोटो बिगड़ जाती है विशेष रूप से जब शूटिंग की जगह बहुत कम लाईट हो। इस समय इमेज स्टेबलाइजर काम आता है। यह दो प्रकार के होते हैं- ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर (इसमें कैमरे की मूवमेंट के हिसाब से लेंस या सेंसर मूव करता है) और डिजीटल स्टेबलाइजर (जिसमें सॉफ्टवेयर की मदद से कैमरे के हिलने को कंट्रोल किया जाता है)। इनमे ऑप्टिकल ज्यादा बेहतर होते हैं। कैमरा खरीदते समय इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म