Hanuman Chalisa

खूब कमाओ, मजे उड़ाओ

आईटी प्रोफेशनल्स का फंडा

Webdunia
ND
आईटी प्रोफेशनल्स अपने वेतन का ज्यादातर हिस्सा मौज-मस्ती में खर्च कर देते हैं। उनकी मौज- मस्ती में शहर के मॉल्स और लंबे टूर शामिल हैं। एनसीआर के मॉल्स में तो उनका आना-जाना लगा रहता है लेकिन लंबे टूर पर जाने में भी प्रोफेशनल्स पीछे नहीं हैं।

वर्ष में कम से दो टूर तो उनके लिए आम बात है। स्वयं आईटी प्रोफेशनल्स की मानें तो वे काम के दौरान होने वाले तनाव को भगाने के लिए घूमना-फिरना पसंद करते हैं।

आईटी व बीपीओ सेक्टर में बढ़ती प्रतियोगिता ने प्रोफेशनल्स की मेहनत भी बढ़ा दी है जिससे प्रोफेशनल्स के तनाव में आने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। बीपीओ सेक्टर के काम को सबसे ज्यादा तनाव वाला माना जाता है। इसीलिए कंपनियां कोशिश करती हैं कि प्रोफेशनल्स को अच्छा वेतन व सुविधाएं दी जाएं जिससे वे तनाव को कम महसूस करें।

आईटी एक्सपर्ट मानते हैं कि प्रोफेशनल्स में ज्यादा तनाव हावी होने की वजह से ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट को अपनाया जा रहा है जिसका मकसद कर्मियों को ऐसा वर्क कल्चर प्रदान करना है जिससे ऑफिस के परिवेष का सकारात्मक असर प्रोफेशनल्स के दिमाग पर पड़े।

प्रोफेशनल्स स्वयं भी तनाव भगाने के रास्ते ढूँढने में पीछे नहीं हैं। इसके लिए वे न केवल सिगरेट, मदिरापान आदि का सेवन कर रहे हैं बल्कि शहर के मॉल्स में और हिल स्टेशनों पर घूमना भी पसंद कर रहे हैं।

वहीं लंबे टूर पर जाना भी प्रोफेशनल्स को बहुत रास आ रहा है। खास बात यह है कि प्रोफेशनल्स अकेले नहीं बल्कि गु्रप में ऐसी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं जहाँ पंसदीदा खाना भी हो जाए और बहुत देर तक बातचीत भी। मनोचिकित्सक भी मानते हैं कि इस तरह का प्रयोग तनाव को बहुत हद तक कम कर देता है।

प्रोफेशनल्स के लिए यह इसीलिए आसान रहता है क्योंकि उन्हें अच्छा वेतन मिलता है और वे मॉल्स जाने से लेकर लंबे टूर का खर्च आसानी से वहन कर सकते हैं।

ND
10 से 15 हजार से शुरूआ त
एक रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा की बीपीओ व आईटी सेक्टर में शुरुआती दौर में स्नातक प्रोफेशनल्स को कम से 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाता है जबकि दो से अधिक वर्ष का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स प्रतिमाह 25 हजार रुपए से ज्यादा वेतन पा रहे हैं।

एमसीए योग्यताधारी प्रोफेशनल्स 20 से 50 हजार व एमबीए शिक्षा प्राप्त प्रोफेशनल्स शुरुआती दौर में ही 18 से 30 हजार रुपए वेतन ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वेतन कंपनियों के स्तर के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है लेकिन अनुभव प्राप्त प्रोफेशनल्स को बड़ी कंपनियां हाथों-हाथ ले लेती हैं, जहाँ अच्छा-खासा वेतन दिया जाता है।

क्या कहते हैं प्रोफेशनल्स
संजय माथुर जो कि आईटी प्रोफेशनल हैं कहते हैं कंपनियों के पास बहुत ज्यादा काम रहता है, इसलिए उनका दबाब प्रोफेशनल्स पर ज्यादा होता है। जाहिर सी बात है जितना माथापच्ची वाला काम होगा, उतना ही तनाव भी बढ़ेगा। बीपीओ व आईटी सेक्टर के प्रोफेशनल्स को तनाव इसीलिए भी रहता है क्योंकि उन्हें घंटों कम्प्यूटर में बैठकर काम करना पड़ता है जिसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। इसीलिए मौज-मस्ती उनके लिए जरूरी होती है।

काम के अलावा अगर कहीं सुकून मिलता है तो वह मॉल्स में या फिर लंबे टूर में। ग्रुप में जाना ज्यादा अच्छा लगता है। शिफ्ट का पता नहीं होता कि कब बदल दी जाए। इसीलिए घर पर सोने का कार्यक्रम भी बदलता रहता है। इसका बुरा असर पड़ता है। कभी-कभी तो ऑफिस के आराम कक्ष में सो जाते हैं। फिर भी काम का दबाब परेशान करता है। इसीलिए हर सप्ताह में वीकली ऑफ वाले दिन जरूर मॉल्स घूमने जाते हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!