Hanuman Chalisa

फेसबुक से सीखने लायक बातें

Webdunia
वो कहते है ना कि जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि। हम जो देखना चाहते है वही देखते हैं। सोशल मीडिया को हम बहुत बुरा-भला कहते हैं कि बच्चों को इसकी लत लग गई है, इसके अलावा जैसे दुनिया ही नहीं है।

PR

माता-पिता की ये चिंता एक तरह से सही भी है लेकिन सोशल मीडिया हमेशा ही बुरा नहीं है, यह कई मयनो में अच्छा भी है। यूं ही तो 1.3 अरब लोग फेसबुक से नहीं चिपके रहते हैं। कुछ तो बात होगी। हमने उन बातों का पता लगाया और पाया कि सोशल मीडिया से कई अच्छे सबक भी लिए जा सकते हैं। यहां उनमें से कुछ हैं-

1. फेसबुक सिखाता है कि आपको जो भी अच्छा लगता है आप उसे पसंद कर सकते हैं। किसी चीज़ को 'लाइक' करने में डरो नहीं। जीवन में हम अक्सर किसी चीज़ को खुले तौर पर लाइक करने से डरते हैं, फेसबुक हमें उसकी आज़ादी देता है। इसे हमें असल जीवन में भी अमल में लाना चाहिए।

2. फेसबुक बड़ी सकारात्मक सोच के साथ बनाया गया है। इसमें 'लाइक' का बटन तो है लेकिन 'डिस लाइक' का नहीं। जीवन में भी जो अच्छा लगे उसे पसंद करें लेकिन किसी को नापसंद ना करें। ऐसा करने से दूसरों को बुरा लग सकता है।

3. जीवन में सक्रिय बने रहने के लिए अपने विचार व्यक्त करते रहना बहुत ज़रूरी है। फेसबुक हमें 'कमेंट' करने की छूट देता है। बहुत-सी बातें करने की और विभिन्न चीजों पर अपनी राय देने की आज़ादी देता है। अपनी भावनाएं खुल कर व्यक्त करो, यह आदत आपको ज्यादा सोचने की आदत से मुक्त कर देगी। आप स्ट्रेट फॉर्वर्ड बनने की तरफ एक कदम बढ़ा लेंगे।

4. शेयर करें। आपको जो बातें, चीज़ें पसंद आती हैं या आई हैं उन्हे शेयर करें। जीवन में हमें आमतौर पर हमें जो अच्छा लगता है हम उसे अपने तक रख लेते है, लेकिन फेसबुक हमें सबक सीखाता है कि जिस चीज़ ने आपको खुशी दी है वह चीज़ दुनिया को भी खुशी दे सकती है। आपको करना बस इतना है कि उसे बांटना है सबके साथ।

5. आखिरी बात जो हमें फेसबुक सीखाता है वह है- दोस्त बनाना। वर्चुअल वर्ल्ड में जैसे हम खूब सारे दोस्त बनाते हैं वैसे ही असल ज़िंदगी में भी दोस्त बनने चाहिए। दोस्त आपकी जिंदगी बेहतर बनाते हैं।

हमें सोशल मीडिया को कोसना कम करना चाहिए और इसकी अच्छी बातों पर भी गौर करना चाहिए, तो बात बस नज़र बदलने की है। नज़र बदलेंगे तो नज़ारे भी बदल जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल शुरू: मात्र 100 रुपए में कराएं मार्क्स वेरीफाई, जानें आवेदन का 3-स्टेप नियम

इतना गर्म कैसे हो गया यूपी का बांदा जिला?

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला