Hanuman Chalisa

मोबाइल कंपनियों का नया हथकंडा!

प्रोडक्ट्‍स के प्रचार का नया तरीका

Webdunia
ND

मोबाइल कंपनियों के थोक में एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने वाली कंपनियों ने नया हथकंडा अपना लिया है। अब वे सीधे उपभोक्ताओं को कॉल करके प्रोडक्ट की खासियत बताने लगे हैं। इससे मोबाइल यूजर की परेशानी पहले से और बढ़ गई है। तंग आकर वे मोबाइल कंपनी में इसकी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं और इस तरह के कॉल पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर रहे हैं।

सभी मोबाइल कंपनियों ने एक अक्टूबर से बल्क और बोगस एसएमएस पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत अब उपभोक्ताओं के पास न तो मोबाइल कंपनियों से ज्यादा मैसेज आएगा और न ही कोई व्यक्ति एक नंबर से एक दिन में 100 से अधिक मैसेज भेज पाएगा। कॉल करके प्रोडक्ट की जानकारी देने की शिकायत एमएमएस पर प्रतिबंध लगने के बाद से अधिक आ रही है।

अधिकतर कॉल लड़कियों की आवाज में :
प्रोडक्ट की जानकारी देने वाले अधिकतर कॉल्स लड़कियों की आवाज में आ रहे हैं। कुछ कंपनी रिकार्ड्‍स आवाज में अपने प्रोडक्ट के बारे में बता रही हैं, तो कुछ सीधे फोन करके। माना जाता है कि लड़कियों की आवाज स्पष्ट और मीठी होने के कारण खासकर पुरुष मोबाइल यूजर उनके प्रभाव में आ जाते हैं और लंबे समय तक उनसे बातचीत करने लगते हैं। इससे कंपनी का मकसद पूरा हो जाता है।

ND
हरपाल सिंह राजपूत के मोबाइल पर एक अननोन नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली लड़की रुद्राक्ष की विशेषता बता रही थी। हरपाल के मना करने पर भी वह कह रही थी कि एक बार उनकी बात तो सुन लें। हरपाल ने इसकी जरूरत नहीं है, कहकर फोन काट दिया।

लव कुमार के मोबाइल में भी एक लड़की का कॉल आया। वह ऑनलाइन बिजनेस से जु़ड़ने की बात कही रही थी। लव कुमार ने बताया कि उनके पास दिन में इस तरह के 4 से 5 कॉल्स आ रहे हैं। उन्होंने मोबाइल कंपनी से शिकायत कर इस तरह के कॉल्स पर रोक लगाने को कहा है।

कॉल्स के तरीके :
- ऑनलाइन व्यवसाय से जु़ड़ने।
- रुद्राक्ष, नीलम, पदम, पुखराज जैसे प्रोडक्ट के फायदे बताने।
- टूर पैकेज के बारे में जानकारी देने।
- किसी संस्था या संगठन से जु़ड़ने।

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध