Hanuman Chalisa

वीवो के दो नए स्मार्टफोन बाजार में, जानिए क्या है इनमें खास...

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2016 (08:59 IST)
मुंबई। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो इंडिया ने अपनी वी सीरीज का विस्तार करते हुए मंगलवार को दो नए स्मार्टफोन वी3 और वी3 मैक्स पेश किए। 

     
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेक्स फेंग ने इन्हें पेश करते हुए कहा कि वी3 की कीमत 17980 रुपए और वी3 मैक्स की 23980 रुपए है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
     
उन्होंने कहा कि ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर और पांच इंच डिस्प्ले वाले वी3 में 2550 एमएएच की बैटरी, तीन गीगाबाइट (जीबी) रैम और 16 जीबी मेमोरी है। वहीं, 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर आधारित वी3 मैक्स में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 3000 एमएएच की लीथियम आयन बैटरी, चार जीबी रैम और 32 जीबी मेमोरी है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
   
उन्होंने कहा कि दोनों स्मार्टफोन में 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस), आठ मेगापिक्सल (एमपी) फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। (वार्ता)  

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप