Hanuman Chalisa

बनवा रहे हैं पासपोर्ट तो महत्वपूर्ण खबर...

Webdunia
FILE
अब पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब ऑनलाइन डाकघरों से भी पासपोर्ट के फार्म भरे जा सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने उत्तरप्रदेश के प्रमुख डाकघरों में ग्राहक सुविधा काउंटर खोलकर यह सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक अगले चरण में देशभर के करीब एक लाख ई-सुविधा केंद्रों पर ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन भरने की सुविधा शुरू की जाएगी। उत्तरप्रदेश के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बस्ती, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, फैजाबाद सहित कई जिलों के प्रमुख डाकघरों में पहले चरणों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।

यहां पासपोर्ट आवेदनों के लिए अलग से काउंटर खोलकर उनके ऑनलाइन फॉर्म भरने, प्रमाण-पत्र अपलोड करने व ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इन काउंटरों पर तैनात कर्मचारी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बायोमीट्रिक कराने व प्रमाण-पत्रों की वैद्यता जांच कराने के लिए मुलाकात का समय दिलाने में भी सहायता करेंगे।

आवेदकों को जल्द ही स्पीड पोस्ट वाले डाकघरों में मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल सकेगी। विदेश मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के बीच अप्वाइंटमेंट रजिस्ट्रेशन की फीस तय करने की प्रक्रिया चल रही है। पासपोर्ट विभाग के मुताबिक यह फीस 100 रुपए हो सकती है।

अभी इस काम के बदले दलाल 300 से लेकर 500 रुपए तक चार्ज कर रहे हैं। काउंटर पर सुरक्षा के साथ जिम्मेदारी भी अधिकारियों की मानें तो डाकघरों में प्रस्तावित काउंटरों पर आवेदकों की सुरक्षा के साथ कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी रहेगी। इससे उनके मूल प्रमाण-पत्रों के गुम होने की गुंजाइश भी नहीं रहेगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें