Hanuman Chalisa

आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवाने से मिलेगा यह फायदा

सुधीर शर्मा
आधार कार्ड भारतीय नागरिक का महत्वपूर्ण पहचान-पत्र है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) इसे सुरक्षित बनाने के लिए कई प्रयास कर रहा है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमैट्रिक पहचान के अलावा उसकी निजी जानकारियां रहती हैं।

UIDAI आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने की कवायद शुरू की है। सवाल यह उठता है कि आखिर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर क्यों जोड़े जाते हैं और यह कितना जरूरी होता है। इससे आधार धारक को क्या फायदे मिलते हैं।
 
UIDAI पर दी गई जानकारी के मुताबिक धन के धोखाधड़ी के कई मामलों में पाया गया है कि अपराधी और आतंकवादी फर्जी सिम कार्ड लेकर धोखाधड़ी और अपराध करने में उसका प्रयोग करते हैं। कई बार तो भोले-भाले लोगों के नाम उनकी जानकारी के बिना ही सिम कार्ड हासिल कर लेते हैं।
 
जब हर मोबाइल नंबर के सत्यापन हो जाएगा तब ऐसे अपराधी, धोखेबाज को पकड़ा जा सकेगा। तो अगर आपने अपना मोबाइल नंबर आधार में नहीं जुड़वाया है तो उसे तुरंत जुड़वाएं। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने से आपको इसके अपडेट की सूचनाएं भी इस पर मिलती रहेंगी।
 
जिस टेलीकॉम कंपनी का सिम आपके पास है, उसके आउटलेट पर जाकर आप आधार को सिम नंबर से लिंक करवा सकते हैं। अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं है तो आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या फिर बैंकों और पोस्ट ऑफिस में जो आधार केंद्र बनाए गए हैं, वहां जाकर आधार में अपना मोबाइल नंबर जुड़वा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख