Festival Posters

AI कभी इंसानी देखभाल की जगह नहीं ले सकेगी, OpenAI Chief का बड़ा बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (22:58 IST)
चैटजीपीटी का विकास करने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सैम आल्टमैन (Sam Altman) ने गुरुवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) एक-दूसरे के लिए इंसानी देखभाल की उसी तरह जगह नहीं लेगी जैसे कंप्यूटर शतरंज के खेल को खत्म नहीं कर पाया।
 
आल्टमैन ने यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में ‘अशांत दुनिया में प्रौद्योगिकी’ विषय पर आयोजित एक सत्र में कहा कि एआई की मौजूदा समय में बहुत सीमित क्षमता और बहुत बड़ी खामियों के बावजूद लोग इसका इस्तेमाल उत्पादकता एवं अन्य लाभ बढ़ाने के लिए करने के तरीके ढूंढ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोग उपकरणों की सीमाओं को कहीं अधिक समझते हैं। लोग काफी हद तक यह समझते हैं कि इसका इस्तेमाल किस लिए नहीं करना चाहिए।
 
ओपनएआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि एआई हमें अपना तर्क समझा पाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आपकी सोच को जानने के लिए आपके मस्तिष्क में नहीं देख सकता। लेकिन मैं आपसे अपना तर्क समझाने के लिए कह सकता हूं। मुझे लगता है कि हमारे एआई सिस्टम भी यह काम करने में सक्षम होंगे।’’
इसके साथ ही उन्होंने एआई प्रौद्योगिकी की जांच का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे जैसी कंपनियों के प्रति दुनिया की सामान्य घबराहट और बेचैनी को लेकर मेरे मन में बहुत सहानुभूति है। हमारी भी अपनी बेचैनी है। समाज और प्रौद्योगिकी को एक साथ विकसित होने दें। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

AI Impact Summit 2026 : 19-20 फरवरी को भारत में होगा मेगा इवेंट, 65 से ज्यादा देश होंगे शामिल, 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स का जमावड़ा

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

अगला लेख