Hanuman Chalisa

डेटा लीक के आरोपों पर आया Airtel का बयान, जानिए क्या बोली कंपनी

Webdunia
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (17:04 IST)
Airtel Refutes Alleged Data Breach Claims  : दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी एयरटेल (Airtel) इंडिया ने डेटा लीक के दावों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा करके उसकी छवि खराब की जा रही है और उसके यहां से कोई डेटा लीक नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा कि इसको लेकर एक्स पर की गई पोस्ट डिलीट कर दी गई है। ऐसी खबरें आई हैं कि एयरटेल ग्राहक डेटाबेस के साथ छेड़छाड़ की गई है।

यह निहित स्वार्थों के चलते एयरटेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के एक निराशाजनक प्रयास है। हमने पूरी तरह से जांच कर ली है और पुष्टि कर सकते हैं कि एयरटेल सिस्टम से कोई डेटा लीक नहीं हुआ है।
ALSO READ: मोबाइल चलाना होगा महंगा, एयरटेल ने भी मोबाइल सेवा की दरें बढ़ाईं
एक्स पर आरोप लगाया गया था कि एयरटेल इंडिया के 37.5 करोड़ यूजर्स के डेटा को डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। एक्स पर डार्क वेब इंफॉर्मर की पोस्ट के अनुसार एक गैर-प्रमाणिक डेटा हैकर जिसका नाम ज़ेनज़ेन है, कथित तौर पर एयरटेल इंडिया ग्राहकों से संबंधित डेटा बेच रहा है।
 
कथित डेटा लीक जून 2024 तक अपडेट किए गए 37.5 करोड़ ग्राहक विवरण शामिल हैं। इसमें कहा गया था कि मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, स्थानीय पता, स्थायी पता, वैकल्पिक नंबर, ईमेल आईडी, लिंग, राष्ट्रीयता, कनेक्शन प्रकार, सिम एक्टिवेशन तिथि, आधार, फोटो आईडी प्रमाण विवरण और पता प्रमाण विवरण जैसे डेटा शामिल हैं। यह डेटा, जो एयरटेल इंडिया के ग्राहकों से संबंधित है, एक्सएमआर में 50,000 डालर में बेचा जा रहा है।
 
कंपनी ने कहा कि डार्क वेब इंफॉर्मर ने एक कम्युनिटी जिसे ब्रीचफोरम्स कहा जाता है, वहां से स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, जिसमें एक खाते ने नवीनतम एयरटेल इंडिया ग्राहक डेटाबेस की बिक्री के बारे में पोस्ट किया है। संयोग से यह वही विक्रेता है, जिसने हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय के डेटा लीक में भी अपना हाथ होने का दावा किया था। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख