Biodata Maker

Apple ने लॉन्च किया iOS 15.6, इन वजहों से ये Update है हर iPhone/iPad यूजर के लिए जरूरी

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2022 (17:34 IST)
Apple ने हाल ही में आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग वर्जन iOS 15.6 और iPadOS 15.6 लॉन्च कर दिया है। इसके कुछ ही दिनों पहले Apple के Beta यूजर्स को iOS 16 अपडेट दिया था। ये अपडेट सभी आईफोन-आईपैड यूजर्स के लिए बहुत जरूरी है, क्योकि कंपनी ने कई बग फिक्स किए हैं और कुछ नए ऑपरेटिंग अपडेट्स भी दिए हैं। 
 
इस नए अपडेट में कोई भी सिक्योरिटी फीचर नहीं ऐड किया गया है। Apple अपडेट लॉग की रिपोर्ट के अनुसार, iOS 15.6 ने Apple TV में प्रसारित हो रहे स्पोर्ट्स गेम को रीस्टार्ट, पॉस, रिवाइंड और फास्ट फॉरवर्ड करने का ऑप्शन भी अपने साथ जोड़ा है।  
 
iOS 15.6 ने एक महत्वपूर्ण बग को फिक्स किया है, जो स्टोरेज अवेलेबल होने के बाद भी स्टोरेज फुल बताता था। इसके अलावा Mail App के बग्स को भी फिक्स करके यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा Safari Browser के प्रीवियस टैब के बग को भी iOS 15.6 में ठीक किया गया है। 
 
नया iOS 15.6 अपडेट सभी यूजर्स के लिए फ्री है और जरूरी भी। iPhone 6S और उसके बाद लॉन्च हुए आईफोन के यूजर्स इसे इनस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपको Settings > General > Software Update to download and install the new iOS 15.6 update पर जाना होगा। अपडेट को डाउनलोड करने के बाद इसे इनस्टॉल करने से पहले अपने आईफोन या आईपैड का बैकअप बना लेना अच्छा होगा। क्योकि कभी-कभार डेटा इरेज होने का खतरा भी रहता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

ईरानी मिसाइलों से इजराइल में धमाके, न्यूक्लियर साइट के पास ‘आग के गोले’ गिरे, देखें वीडियो

Middle East संकट के बीच भारत सतर्क: अमेरिका से LPG लेकर मंगलुरु पहुंचा जहाज, सरकार ने पोर्ट चार्ज माफ किए

UP का जालौन बना जल संरक्षण का मॉडल, संतुलित भूजल और राष्ट्रीय स्तर पर मिली मजबूत पहचान

अगला लेख