Hanuman Chalisa

Apple दिसंबर से करेगी सॉफ्टवेयर अपडेट, आईफोन उपयोगकर्ताओं को मिलेगी 5जी सेवा

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (14:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में दूरसंचार ग्राहकों को 5जी अनुभव सुगमता से मिल सके इसलिए आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एप्पल अपने सॉफ्टवेयर को 5जी के अनुकूल बनाने के लिए दिसंबर में अपडेट करना शुरू कर देगी। प्रौद्योगिकी कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
 
एप्पल का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार स्मार्टफोन के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट में तेजी लाने के लिए मोबाइल विनिर्माता कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है जिससे ग्राहक 5जी सेवाओं का अनुभव सुगमता से उठा सकें।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्टूबर को देश में 5जी सेवाओं को पेश करने की घोषणा की थी। हालांकि एक तरफ भारत में जहां लाखों ग्राहकों के पास 5जी के लिए तैयार फोन उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर प्रमुख ब्रांडों के कई उपकरण अभी इस सेवा के लिए तैयार नहीं हैं।
 
एप्पल ने बयान में कहा कि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद 5जी को इस्तेमाल किया जा सकेगा और दिसंबर में आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए अपडेट शुरू कर दिया जाएगा। यह सुविधा आईफोन-14, आईफोन-13, आईफोन-12 और आईफोन-एसई (तीसरी पीढ़ी) मॉडल में उपलब्ध हो सकेगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर सऊदी से भारत पहुंचा जहाज

LPG पर संसद में विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल गांधी ने की नारेबाजी, लोकसभा स्थगित

सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और गोरखपुर में प्रेशर सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को बड़ी राहत

जयशंकर की एक कॉल ने किया कमाल, ईरान ने दी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी इजाजत

उत्तराखंड के CM धामी का बड़ा ऐलान, हर विकासखंड में बनेंगे खेल स्टेडियम

अगला लेख