Hanuman Chalisa

100 गुना बढ़ जाएगी स्मार्टफोन बैटरी की लाइफ, भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने बनाया उपकरण

Webdunia
गुरुवार, 17 मई 2018 (22:43 IST)
वाशिंगटन। भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अनूठा उपकरण बनाया है जो स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बैटरी की लाइफ 100 गुणा से ज्यादा बढ़ा देगा। अमेरिका में मिसौरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक चुंबकीय सामग्री विकसित की जो षडकोणीय ‘हनीकॉम्ब’ जैसी संरचना बनाती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक गुण होते हैं।


मिसौरी विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर दीपक के सिंह ने बताया कि सेमीकंडक्टर डायोड और एम्प्लीफायर्स अक्सर सिलिकॉन या जर्मेनियम से बनाए जाते हैं। ये सेमीकंडक्टर डायोड और एम्प्लीफायर्स आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के मुख्य तत्व हैं।

उनकी टीम ने सिलिकॉन की सतह पर हनीकॉम्ब के ऊपर चुंबकीय मिश्रण के जमाव से दो फलक वाला एक उपकरण विकसित किया। यह नई सामग्री एक ही दिशा में करंट संचारित करती है। चुंबकीय डायोड नए मैग्नेटिक ट्रांजिस्टरों और एम्प्लीफायरों के लिए रास्ता बनाते हैं। इस कार्य में बहुत ही कम बिजली खर्च होती है जिससे ऊर्जा स्रोत की दक्षता बढ़ती है। इसका मतलब यह है कि डिजाइनर बैटरी के जीवनकाल में 100 गुणा से अधिक वृद्धि कर सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

Top News : पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: 4 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या है नई कीमत?

अगला लेख