Hanuman Chalisa

Airtel व jio का बेहतर प्रदर्शन, दूरसंचार ग्राहकों की संख्या बढ़कर 116.6 करोड़ हुई

Webdunia
गुरुवार, 12 मई 2022 (22:56 IST)
नई दिल्ली। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के बेहतर प्रदर्शन के चलते मार्च, 2022 में कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या बढ़कर 116.69 करोड़ से अधिक हो गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी। इस दौरान भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने मोबाइल फोन के साथ ही फिक्स्ड लाइन सेवा खंड में नए ग्राहक जोड़े।
 
ट्राई की ग्राहक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या मार्च, 2022 के अंत में बढ़कर 1,16.69 करोड़ हो गई, जो फरवरी 2022 के अंत में 116.60 करोड़ थी। ट्राई की रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च और फरवरी के बीच शहरी टेलीफोन ग्राहक 64.77 करोड़ से घटकर 64.71 करोड़ रह गए जबकि इस दौरान ग्रामीण ग्राहक 51.82 करोड़ से बढ़कर 51.98 करोड़ हो गए।
 
रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 114.2 करोड़ हो गई, जो फरवरी में 114.15 करोड़ थी। समीक्षाधीन माह में भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। मार्च में एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या शुद्ध रूप से 22.55 लाख बढ़ी जबकि जियो के लिए यह आंकड़ा 12.6 लाख था। इस दौरान वोडाफोन आइडिया ने शुद्ध रूप से 28.18 लाख से अधिक मोबाइल ग्राहकों को खो दिया। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल ने क्रमशः 1.27 लाख और 3,101 मोबाइल ग्राहक खो दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख