Hanuman Chalisa

सावधान, आपके साथ भी हो सकती है ऐसी घटना

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (20:02 IST)
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक युवक अपने पैर के जख्म दिखा रहा है। इस फोटो के बारे में कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 4 युवक की पेंट की जेब में फट गया। इस खबर के आने के बाद कंपनी का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है।  
 
सोशल मीडिया की खबरों के मुताबिक आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की निवासी भावना सूर्यकिरन पिछले हफ्ते एक बाइक पर जा रहे थे। तभी उनकी जेब में रखा हुआ श्याओमी रेडमी नोट 4 फट गया। सूर्यकिरन ने दावा किया है कि उन्होंने यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट से खरीदा था। और इस मामले के लिए वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे नुकसान के मुआवजे की मांग करेंगे।
 
इस पूरे मामले पर श्याओमी कंपनी का कहना है कि वह ग्राहक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच भी की जा रही है। कंपनी का कहना है कि हम इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हैं और श्याओमी के लिए ग्राहक की सुरक्षा सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। हमारी सभी डिवाइस कड़ी सुरक्षा वाले क्वालिटी टेस्ट से गुजरती हैं। हम ग्राहक से संपर्क कर रहे हैं और फटे हुए डिवाइस को वापस लेकर इसकी सावधानीपूर्वक जांच करने की प्रक्रिया में हैं।'
 
गौरतलब है कि श्याओमी ने रिकॉर्ड समय में हैंडसेट की 10 लाख यूनिट बेचीं। कंपनी के देश में फोन लॉन्च होने के छ: महीने के अंदर रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की पचास लाख यूनिट बेच ली हैं। पिछले महीने भी एक रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में आग लगने की ख़बरें आईं थीं। जांच के बाद कंपनी ने बताया था कि जिस वीडियो में हैंडसेट में आग लगने की बात कही जा रही थी, उसमें रेडमी नोट 4 न होकर कोई और डिवाइस था। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

अगला लेख