Hanuman Chalisa

बीएसएनएल ने दोबारा लांच किया यह ऑफर, मिलेगा जबर्दस्त डिस्काउंट

Webdunia
बुधवार, 14 मार्च 2018 (09:09 IST)
बीएसएनएल ने अपने लूट लो पोस्टपेड ऑफर को फिर से लांच किया है।  इस प्लान के तहत प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस प्लान को कंपनी द्वारा पिछले नवंबर में पेश किया गया था। इस ऑफर का लाभ 6 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक ही उठाया जा सकता है।

बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत पोस्टपेड प्लान्स पर कंपनी 60 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। इसी के साथ फ्री एक्टिवेशन चार्ज और फ्री नई सिम भी दी जा रही है। इस ऑफर का फायदा बीएसएनएल के सभी ग्राहक उठा पाएंगे। यानी की कंपनी के नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए यह ऑफर वैध है।

इस ऑफर के तहत जो ग्राहक नए कनेक्शन लेंगे, उन्हें सिम एक्टिवेशन शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ सिर्फ महंगे नहीं, बल्कि एंट्री-लेवल के पोस्टपेड प्लान्स पर भी यह डिस्काउंट मान्य है। इनमें 99 और 145 रुपए वाले प्लान भी शामिल हैं।

कंपनी के 1525 रुपए के प्रीमियम पोस्टपेड प्लान में भी 60 प्रतिशत का रेंटल डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कालिंग, एसएमएस और डाटा मिलता है। इस प्लान का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 12 महीने का एडवांस रेंटल वाले प्लान का चयन करना होगा। 6 महीने एडवांस रेंटल वाले प्लान्स में 45 प्रतिशत और 3 महीने एडवांस रेंटल वाले प्लान में ग्राहकों को 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

एमराल्ड डेवलपर्स का हाईराइज प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च, इंदौर की स्‍काईलाइन बदलकर दिल्‍ली- मुंबई की तरह करना मकसद

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

अगला लेख