Publish Date: Thu, 09 Jan 2020 (10:56 IST)
Updated Date: Thu, 09 Jan 2020 (10:59 IST)
चीन का वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok दुनियाभर के युवाओं में काफी लोकप्रिय है, लेकिन एक बग के आने से यह हैकर्स के निशाने पर है। बताया जा रहा है कि इस बग से यूजर्स के अकाउंट डेटा पर खतरा मंडरा रहा है। TikTok ऐप में बग के चलते यूजर्स को मैलिशस लिंक के साथ टेक्स्ट मैसेज करना संभव था। इसराइल की साइबर सिक्योरिटी फर्म चेक पॉइंट ने इसका खुलासा किया है।
ऐप के चक्कर में जा चुकी है कई लोगों की जान : भारत में TikTok के करीब 30 करोड़ यूजर्स हैं। TikTok पर फेमस होने के चलते यूजर्स स्टंट्स के वीडियो बनाते हैं। भारत में भी TikTok पर वीडियो बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है।
कंपनी का दावा, फिक्स किया बग : कंपनी ने टिकटॉक ने इस बग को फिक्स कर लिया है। कंपनी के मुताबिक 15 दिसंबर को कंपनी ने यह बग फिक्स कर लिया है। इससे पहले भी ऐप में इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं।
ऐसे सेफ रखें अपना अकाउंट : साइबर रिसर्च फर्म ने यह कन्फर्म किया है कि ऐप के लेटेस्ट वर्जन में सभी बग्स को फिक्स कर लिया गया है। यूजर्स को सेफ रहने के लिए अपना टिकटॉक ऐप अपडेट कर लेना चाहिए। इसके अलावा यूजर्स को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इससे हैकर्स को आपके अकाउंट का एक्सेस मिल सकता है।