Hanuman Chalisa

कैलकुलेटर जो पहले से बता देता है मरने की तारीख

Webdunia
स्वास्थ्य शोधकर्ताओ ने एक ऐसा कैलकुलेटर बनाया है जिससे आपके अगले 5 साल के भीतर मरने के खतरे के बारे  में पता लगाया जा सकेगा। शोधकर्ताओं के बताया कि हम आशा करते हैं कि इस कैलकुलेटर से परिणाम जानने के  बाद लोग अपने स्वास्थ्य में सुधार कर पाएंगे और ज्यादा जी पाएंगे। इस उपकरण का नाम डेथ रिस्क कैलकुलेटर  रखा गया है।
इस कैलकुलेटर के द्वारा पूछे गए लगभग एक दर्जन सवालों का पहले आपको जवाब देना होगा, जैसे कि आपके पास कितनी कारें हैं, आप कार धीमें चलाते हैं या तेज इस तरह के सवाल होंगे। यह कैलकुलेटर 40 से 70 साल के व्यक्तियों को अगले 5 साल में उनके मरने के खतरे के बारे में आगाह करेगा। 
 
जिन शोधकर्ताओं ने इसे बनाया है उनका मानना है कि यह कैलकुलेटर भविष्य में हैल्थ के प्रति जागरुकता बढ़ाएगा।  साथ ही भविष्य में फैमली डॉक्टर भी इसका इस्तेमाल करके ज्यादा रिस्क वाले मरीजों को सही सलाह दे पाएंगे।    
 
शोधकर्ताओं के मुताबिक इसके लिए किसी भी प्रकार के लैब टेस्ट, भौतिक परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी,  बल्कि इसके लिए कुछ सवालों के जवाब देने के बाद ही यह पता लगाया जा सकेगा।  
 
शोध की जांच करने के लिए शोधकर्ताओं ने 2006 से 2010 के बीच 40 से 70 साल के वयस्कों का सैंपल  इकट्ठा किया और इस आधार पर उन्होंने लोगों की अगले 5 साल में मृत्यु की संभावनाओं के बारे में बताया। 
 
शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति अपने मरने के खतरे को अगले 5 सालों में  कम करना चाहता है तो उसे एक्सरसाइज करना चाहिए, धूम्रपान त्याग देना चाहिए व संतुलित आहार लेना चाहिए।        
 
अगर आप भी इसको आजमाना चाहते हैं तो इसकी वेबसाइट अबल ऐज पर जाएं। इसमें अगर अबल ऐज आपकी  वास्तविक उम्र से ज्यादा दिखे तो समझ लीजिए कि आप निकट भविष्य में बीमार पड़ सकते हैं।(Photo courtesy : Ubble uk)  
Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पीलीभीत-मुरादाबाद दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मुख्यमंत्री योगी का सख्त आदेश, विकास कार्यों में खामी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता सर्वोपरि

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : योगी आदित्यनाथ

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता