Hanuman Chalisa

डिजिटल पेमेंट होगा और भी मजबूत, NPCI ब्लॉकचेन से निकालेगा हल

Webdunia
रविवार, 14 अप्रैल 2019 (16:49 IST)
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) डिजिटल भुगतान को मजबूत करने के लिए वृहद स्तर पर ब्लॉकचेन समाधान के इस्तेमाल पर गौर कर रही है। डिजिटल भुगतान में हालिया समय में कई गुणा वृद्धि देखी गई है।
 
एनपीसीआई देश में सभी खुदरा भुगतान समाधान का शीर्ष संगठन है। इसे रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संगठन के समर्थन एवं सहयोग से बनाया गया है। देश के 10 बैंक इसके प्रवर्तक हैं तथा इसमें 56 बैंक हिस्सेदार हैं।
 
निगम ने एक अधिसूचना में कहा कि एनपीसीआई एक लचीला, रियल टाइम तथा वृहद स्तर का ब्लॉकचेन समाधान विकसित करना चाहता है।
 
इस समाधान को ओपन सोर्स प्रौद्योगिकी/ रूपरेखा/ समाधान का इस्तेमाल कर विकसित करना प्रस्तावित है। निगम ने इस संबंध में निविदा (एक्सप्रेस ऑफ इंटेरेस्ट) जारी की है। पीडब्ल्यूसी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत 2023 तक ब्लॉकचेन में दुनिया में अग्रणी हो जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख