Hanuman Chalisa

खुशखबर, 1 फरवरी से नहीं बंद होंगे टीवी चैनल, ट्राई को हाईकोर्ट का झटका

Webdunia
गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (13:47 IST)
डीटीएच और केबल मामले में नए नियमों को लेकर फिलहाल टीवी दर्शकों के लिए राहत की खबर आई है, क्‍योंकि 1 फरवरी से जो नए नियम लागू होने जा रहे थे वह टल गए हैं। इस मामले में दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को कलकत्ता हाईकोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से झटका लगा है।


खबरों के मुताबिक, डीटीएच और केबल नियम के मामले में दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को दो हाईकोर्ट से झटका लगा है। इससे फिलहाल टीवी दर्शकों को राहत मिल गई है। कलकत्ता हाईकोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्राई के फैसले पर रोक लगा दी है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता के 80 केबल ऑपरेटर्स की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए समय सीमा को 18 फरवरी तक टाल दिया है। कोर्ट ने कहा कि एलसीओ और बहु प्रणाली ऑपरेटरों (एमएसओ) के पास आपसी सहमति से या ट्राई द्वारा तय प्रावधानों के तहत राजस्व साझा करने का करार करने का विकल्प है।

हालांकि स्थानीय केबल ऑपरेटरों का दावा है कि राजस्व साझा करने के जो प्रावधान किए गए हैं वह बहुप्रणाली ऑपरेटरों के पक्ष में हैं। केबल टीवी और डीटीएच पर ट्राई के नए नियम शुक्रवार से लागू होने थे। इसके अनुसार हर ब्रॉडकास्टर ने अपने चैनलों का अलग से बुके तैयार किया है। इनमें पे और एचडी चैनल भी शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख