rashifal-2026

Facebook पर अब गानों पर नहीं लगेगा कॉपीराइट, शेयर कर सकेंगे पसंदीदा गाने

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (22:48 IST)
नई दिल्ली। अक्सर आप कोई गाना सुन रहे होते हैं या आपको कोई गाना बहुत पसंद आता है। तब आपका मन होता है कि इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोस्तों को बताएं या अपने किसी वीडियो के साथ साझा करें। फेसबुक ने इस सुविधा के लिए कई भारतीय संगीत कंपनियों से करार किया है।
 
फेसबुक ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने टी-सीरीज म्यूजिक, जी म्यूजिक और यशराज फिल्म्स समेत कई अन्य भारतीय संगीत कंपनियों के साथ करार किया है। इससे यूजर्स को फेसबुक पर अपने पोस्ट या वीडियो के साथ संगीत को साझा करने की सुविधा मिलेगी। इंस्टाग्राम पर भी लोगों को यह सुविधा मिलेगी।
 
फेसबुक ने कहा कि यह सुविधा आज से शुरू हो रही है। अब भारतीय यूजर्स हजारों लाइसेंस प्राप्त भारतीय संगीत को फेसबुक पर अपने पोस्ट और वीडियो के साथ साझा कर सकते हैं। यह उन्हें अपने पोस्ट को और अर्थपूर्ण एवं निजी बनाने में मदद करेगा।
 
इस साझेदारी से पहले फेसबुक इस तरह के गानों का उपयोग कर बनाए गए वीडियो या पोस्ट को कॉपीराइट मामलों के चलते हटा देता था।
 
फेसबुक के भारतीय कारोबार के निदेशक और साझेदारी प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा कि हम भारत के संगीत उद्योग के साथ साझेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसका विचार बस यह है कि हिन्दुस्तान में लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में संगीत को भी शामिल कर सकेंगे। यह दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ याद भरे पलों को साझा और अभिव्यक्त करने के कई अन्य विकल्प देगा।  इस साझेदारी के बाद लोग अपने वीडियो में ‘गली बॉय’ के ‘अपना टाइम आएगा’ जैसे नए गाने से लेकर कई पुराने और क्षेत्रीय गानों को भी साझा कर सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

Nashik में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 श्रद्धालुओं की मौत

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

योगी सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास, 3 लाख इंस्टॉलेशन का बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने बुंदेलखंड के 6 कृषि विज्ञान केंद्रों में तैयार कराए मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट

अगला लेख