khatu shyam baba

क्या आपके व्हाट्‍सएप पर भी आ रहा है ये मैसेज

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (17:30 IST)
इन दिनों सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्‍सएप पर एक मैसेज शेयर किए जा रहे हैं, जिससे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि आपकी निजी जानकारी हैक हो सकती है। ये मैसेज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के नाम से आ रहे हैं। इन मैसेज में 500 रुपए में आईफोन और 1 रुपए में कई शानदार इनाम देने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि ये मैसेजेस फेंक हैं। 
कई लोग इस फेक मैसेज के झांसे में आकर मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ये मैसेज बिल्कुल फेक है। साथ ही मैसेज के द्वारा जिस वेबसाइट पर यूजर रीडायरेक्ट होते हैं, वो भी पूरी तरह से फेक है। यह मैसेज व्हाट्‍सएप के ग्रुप्स में तेजी से फैल रहा है। इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सबसे पहला विकल्प इस मैसेज को आठ ग्रुप में सेंड करने का आता है। फोन लेने के लालच में लोग तुरंत इस मैसेज को आगे फॉरवर्ड कर देते हैं।
 
रहें सावधान : इन मैसेज के बारे में साइबर एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि व्हाट्सएप पर चल रहा एक रुपए और 500 रुपए में आर्इफोन का मैसेज आपको फोन तो नहीं दिला सकता, लेकिन आपके क्लिक करते ही आपके मोबाइल में वायरस फैलाने के साथ ही सारा डाटा चोरी कर लेता है। लालच के कारण लोग इसके झांस में आ रहे हैं। 
 
इस तरह से बचें :  व्हाट्‍सएप पर आ रहे फेक ऑफर्स के लिंक पर क्लिक न करें। व्हाट्‍सएप ग्रुप में ऐसे किसी भी मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें। फोन में अगर वायरस आ गया है तो मोबइल से अपने सभी डाटा को ट्रांसफर कर दें।

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा से शादी कर फरमान ने तोड़े परिवार के अरमान, क्या बोले पिता

donald trump का 'सीक्रेट प्लान' आया सामने, तेल कीमतें बढ़ने से कैसे लाभ कमाएगा अमेरिका

MP के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव के प्रयासों से केंद्र ने 'भावांतर' पर लगाई मुहर

CM-YUVA योजना से ‘बनारसी हनी’ बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, शिवानी ने पेश की सशक्तीकरण की मिसाल

अगला लेख