Hanuman Chalisa

दिल्ली में एप्पल का पहला स्टोर खुला, सीईओ कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (11:55 IST)
दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खुला पहला एप्पल स्टोर
मुंबई के बाद देश का दूसरा एप्पल स्टोर
स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित
First Apple store in Delhi : राजधानी दिल्ली में साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का में पहला स्टोर गुरुवार से खुल गया। इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत किया।
 
'एप्पल साकेत' नाम के इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित है। हालांकि आकार में यह मुंबई के स्टोर से छोटा है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में एप्पल का स्टोर मंगलवार को खुला था।
 
साकेत स्टोर में कंपनी की रिटेल टीम में 70 से अधिक सदस्य हैं जो देश के 18 राज्यों से हैं और अलग-अलग भाषाएं बोल सकते हैं।
 
आईफोन विनिर्माता कंपनी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में निवेश करने की इच्छुक है। कुक ने अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp पर बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, आ रहा है नया Username फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

अगला लेख