Hanuman Chalisa

सबसे सस्ता फोन निर्माता कंपनी के निदेशक पुलिस हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (18:30 IST)
गाजियाबाद। लोगों को महज 251 रुपए कीमत में ‘फ्रीडम 251’ स्मार्टफोन देने की घोषणा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल को धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। गाजियाबाद स्थित कंपनी, अयाम इंटरप्राइजेज ने कल प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि रिंगिंग बेल्स ने उसके साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। इसी आधार पर गोयल को हिरासत में लिया गया है।
गाजियाबाद के पुलिस उपाधीक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए गोयल को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिकी में अयाम इंटरप्राइजेज ने दावा किया है कि गोयल और उनकी कंपनी के अन्य लोगों ने नवंबर, 2015 में फ्रीडम 251 का डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने को प्रेरित किया।
 
प्राथमिकी के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि ‘हमने रिंगिंग बेल्स को आरटीजीएस के माध्यम से कई बार में 30 लाख रूपए दिए, लेकिन उसने हमें महज 13 लाख रुपए  कीमत का सामान दिया। बाद में हमें सामान और नकद मिलाकर कुल 14 लाख रूपए वापस मिले।’कंपनी के मालिकों का दावा है कि अपना बकाया 16 लाख रूपए मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी थी। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पांच दिन केे मध्यप्रदेश दौरे पर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनों में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

लोकतंत्र में सांसदों के दलबदल का नया खेला, दो तिहाई बहुमत के लिए चल रहा ऑपरेशन लोटस?

ईरान युद्ध के लक्ष्यों में डोनाल्ड ट्रंप को क्या हासिल हुआ

Top News 18 June: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, भारत के लिए ट्रंप का बड़ा बयान, फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत

अगला लेख