Hanuman Chalisa

यहां मिल रहा है एक रुपए में सोना

Webdunia
गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (21:18 IST)
नई दिल्ली। ई-वॉलेट सेवा देने वाली कंपनी पेटीएम ने सोना खरीदने के शुभ दिवस अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड की पेशकश की है जहां एक रुपए का भी डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है। पेटीएम ने एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी कर अपने वॉलेट पर डिजिटल गोल्ड की पेशकश की है ,जहां 24 कैरेट  सोना खरीदने, संग्रहित करने के साथ ही उसे बेचा भी जा सकता है। 
 
पेटीएम के उपभोक्ता अब ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं और उसे नि:शुल्क एमएमटीसी-पीएएमपी के सुरक्षित वॉलेट में संग्रहित कर सकते हैं। ग्राहक मिंटेड सिक्कों के रूप में घर पर सोने की डिलिवरी भी ले सकते हैं लेकिन इसके लिए न्यूनतम एक ग्राम सोना खरीदना होगा और इस पर मेकिंग शुल्क लगेगा।
 
पेटीएम वॉलेट पर न्यूनतम एक रुपया का सोना मिलेगा और अधिकतम की सीमा तय नहीं है, लेकिन एक साथ 20 हजार रुपए की खरीद पर पेटीएम केवाईसी मानदंड का पालन करना होगा। 50 हजार या उससे अधिक की खरीद पर केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप एमएमटीसी पीएएमपी के केवाईसी मानदंड का पालन करना होगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

अगला लेख