Hanuman Chalisa

लदने वाले हैं MRI, CT Scan और X-ray के दिन, आंखों की रैटिना से हो जाएगी बीमारी की पहचान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (21:43 IST)
किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए MRI, CT Scan और X-ray की मदद ली जाती है और इनके द्वारा जांच की लागत जेब पर काफी भारी पड़ती है खासकर दिल की बीमारियों में। लेकिन अब आई स्कैन से ऐसी बीमारियों के बारे में पता लगाया जा सकेगा। 
 
अब तक हृदय की समस्याओं के एक मरीज को सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे परीक्षण से गुजरना पड़ता है, ताकि डॉक्टरों को इस बीमारी के बारे में पूरी स्थिति का पता चल सके और इलाज किया जा सके।
खबरों के मुताबिक शोधकर्ता Google की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) तकनीक पर काम कर रहे हैं, जो हृदय की समस्याओं जैसे दिल के दौरे और स्ट्रोक की रेटिना को स्कैन कर सफलतापूर्वक अनुमान लगा सकती है। इसमें कोई रक्त ड्रॉ या अन्य टेस्ट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
 
इन मशीनों से निकलने वाली किरणों का असर मानव शरीर पर भी पड़ता था, लेकिन अब दिल की बीमारियों का अनुमान अब आसानी से लगाया जा सकता है। Google की Artificial Intelligence technology से आई स्कैन शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली इन विकिरणों से भी छुटकारा मिल पाएगा।
Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक इवेंट में कहा था कि Artificial Intelligence से कम्प्यूटर विजन के साथ रैटिना तस्वीरों से हृदय रोगों के बारे में भविष्यवाणी करना और उसकी स्थिति के बारे में जानने में मदद मिल सकेगी। Google AI आधिकारिक ब्लॉग के मुताबिक इस तकनीक का प्रयोग कई रोगियों पर किया गया है।
शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले विभिन्न कारकों का पूर्वानुमान लगाने के अलावा Google AI ने आयु, लिंग, धूम्रपान, रक्तचाप आदि के बारे में जो निष्कर्ष निकाले, वे एकदम सटीक थे। (Photo: Social Media)

सम्बंधित जानकारी

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

इंदौर में ‘ऑपरेशन कोचिंग’, 10 कोचिंग सेंटर सील, भवन भी शामिल, लखनऊ आग कांड के बाद जागा प्रशासन

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

अगला लेख