Festival Posters

गूगल ने डूडल बनाकर नए ग्रहों की खोज को किया सलाम

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (20:46 IST)
नई दिल्ली। धरती से महज 40 प्रकाश वर्ष दूर एक सौर मंडल में पृथ्वी जैसे सात नए ग्रहों की खोज का जश्न गूगल ने डूडल बनाकर मनाया। इन ग्रहों पर पानी हो सकता है और वहां जीवन होने की भी संभावना है। अमेरिकी कलाकार नेत स्वाइनहार्ट ने ये रंगीन एनीमेटेड डूडल बनाया। इसमें धरती से एक दूरदर्शी के जरिए देखने पर तारे के बगल में एक छोटा ग्रह दिखाई देता है।
इसके बाद इस दृश्य में बहुत तेजी से छ: और साथी ग्रह भी नजर आने लगते हैं। डूडल में ये नजारा देख धरती और चंद्रमा रोमांचित हो खुशी में जश्न मनाने लगते हैं। स्वाइनहार्ट ने एक ट्वीट में कहा कि अपने नए पड़ोसियों के स्वागत की नासा की अद्भुत ट्रेपिस्ट  संबंधी घोषणा में गूगल ने डूडल के जरिए मदद की। 
 
पृथ्वी, मेरी तरह बेहद रोमांचित है। गूगल ने कहा- ये आ गया है। इसे देखने पर दूरदर्शी के लैंस पर सिर्फ धूल नजर नहीं आती नासा ने अभी धरती के आकार के सात ग्रहों की खोज की है जो एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं और ये सिर्फ 235 खरब मील दूर हैं। अंतरिक्ष के संदर्भ में बात करें तो ये एक तरह से हमारे पड़ोसी हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से मची खलबली!

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी, जिसने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा, 98 लाख नामों पर दिल्ली में घमासान

अगला लेख