Hanuman Chalisa

Earthquake : भूकंप आने से पहले चेतावनी देगा Google का नया अलर्ट सिस्टम, भारत में इन यूजर्स के लिए लॉन्च

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (17:10 IST)
Google introduces earthquake alerts : इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल भारत में एक भूकंप अलर्ट (चेतावनी) सेवा शुरू करेगी। यह सेवा एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेंसर का उपयोग करके भूकंप का अनुमान और उसकी तीव्रता का पता लगाने का काम करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
गूगल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के परामर्श के साथ भारत में ‘एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम’ पेश किया है।
ALSO READ: Smartphone explosion : मोबाइल में धमाका, कई लोग घायल, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां
कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा कि (एनडीएमए) और एनएससी के परामर्श के साथ आज हम भारत में एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट प्रणाली पेश कर रहे हैं। इसके जरिये हमारी कोशिश एंड्रॉयड यूजर्स को उनके क्षेत्र में भूकंप आने की स्वचालित शुरुआती चेतावनी देना है।
 
कंपनी के अनुसार, यह सेवा आने वाले सप्ताह में एंड्रॉयड-5 और उसके बाद के संस्करणों में उपलब्ध होगी। यह प्रणाली एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद छोटे ‘एक्सेलेरोमीटर’ की मदद लेती है जो मिनी सीस्मोमीटर (भूकम्पमापी) के रूप में काम कर सकता है। Edited by :  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख