Hanuman Chalisa

भारत में अगले महीने से मिलेगा गूगल पिक्सल 2

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (16:22 IST)
प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल का नया स्मार्टफोन पिक्सल-2 व पिक्सल-2 एक्सएल भारतीय बाजार में 15 नवंबर को आएगा। इसकी शुरुआती कीमत 61,000 रुपए होगी। गूगल ने कल सेन फ्रांसिस्को अमेरिका में अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल-2, लैपटाप पिक्सलबुक सहित अनेक उत्पाद पेश किए।
 
पिक्सल- 2 में पांच इंच का डिस्प्ले व पिक्सल 2 एक्सएल में छह इंच का डिस्प्ले है। भारत में पिक्सल 2 के 64 जीबी संस्करण की कीमत 61,000 रुपए जबकि 128 जीबी संस्करण की कीमत 70,000 रुपए होगी, वहीं पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी संस्करण की कीमत 73,000 रुपए व 128 जीबी संस्करण की कीमत 82000 रुपए होगी।
 
कंपनी का कहना है कि भारत में पिक्सल- 2 की प्री बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू होगी। पिक्सल- 2 की बिक्री 1 नवंबर से जबकि पिक्सल 2 एक्सएल की 15 नवंबर से शुरू होगी। लगभग 1000 स्टोर के अलावा यह फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन भी उलपब्ध होगा।
 
कंपनी प्रीमियम खंड के इन फोन के जरिए आईफोन-8 व एक्स तथा सैमसंग नोट 8 जैसे स्मार्टफोन का मुकाबला करेगी। कंपनी ने कल जो नए उत्पाद पेश किए उनमें गूगल होम का नया संस्करण होम मिनी व होम मैक्स, लैपटॉप क्रोमबुक का नया 4 इन वन संस्करण पिक्सलबुक, गूगल ​लैंस व गूगल क्लिप्स शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

दलाई लामा के बाद अब कश्मीर पर भी बोला चीन, पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर

अगला लेख