Hanuman Chalisa

इस एप से पता चलेगा किस सामान पर कितना लगा GST

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2017 (17:42 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने के कारण आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने एक ऐसा मोबाइल एप लांच किया जिसकी मदद से किसी भी वस्तु या सेवा पर कर की दर के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
 
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां अपने कार्यालय में 'जीएसटी रेट्स फाइंडर' नामक यह एप लांच किया। यह फिलहाल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे जल्द ही आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी लाने की योजना है। यह किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। एक बार डाउनलोड कर लेने के बाद दरें जानने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती।
 
वित्त मंत्रालय ने बताया कि जीएसटी की दर जानने के लिए उपभोक्ता को बस सामान या सेवा का नाम या वे जिस चैप्टर में आते हैं उसका शीर्षक डालना होगा। एप पहले उस नाम वाली या उससे मिलती-जुलती सभी सेवाओं/ सामानों की सूची देगा। इस सूची में किसी भी विकल्प पर क्लिक करने से उस पर कर की दर, वस्तु/ सेवा का विवरण और उसका चैप्टर आदि स्क्रीन पर आ जाएगा। इस एप की मदद से लोग या जान सकेंगे कि कोई विक्रेता उनसे उचित कर ले रहा है या नहीं।
 
इसके अलावा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड की वेबसाइट पर पहले से ही एक रेट फाइंडर उपलब्ध है। 
मंत्रालय ने बताया कि इस प्रकार के उपायों से न सिर्फ करदाता, बल्कि देश के सभी नागरिक भी वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी की सही दर जानकर सशक्त हो सकेंगे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख